Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
    Ranchi News

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल झारखंड को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाना है। श्री कुमार आज आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के क्रम में उक्त बातें कहीं। श्री के. रवि कुमार ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निदेश दिया । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अन्य जिलों के उपायुक्त, पदाधिकारी एवं बीएलओ भी सम्मिलित होंगे। निर्वाचन में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना है। उनके आने जाने एवं ठहरने की व्यवस्था को पूर्ण कर लिया जाए। कार्यक्रम में कॉलेज एवं एनएसएस के बच्चे, नए मतदाता, वृद्धि मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता आदि भी सम्मिलित होंगे उन सब के लिए पेयजल, शौचालय एवं भोजन आदि की व्यवस्था का पदाधिकारी विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम में लोगों को निर्वाचन के दौरान हुए कार्यों एवं बीएलओ के प्रयासों से अवगत कराने के उद्देश्य से वीडियो, बैनर आदि का डिस्प्ले किया जाए साथ ही सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं बीएलओ के स्वागत की भी व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर रांची जिले के उपायुक्त श्री मंजू नाथ भजंत्री, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, रांची जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक कुमार सुमन सहित रांची यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.