Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं: इलाज कराने आयी युवती से रिम्स की छत पर दुष्कर्म
    Ranchi News

    लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं: इलाज कराने आयी युवती से रिम्स की छत पर दुष्कर्म

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : झारखंड राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में इलाज कराने आयी चतरा जिले के निवासी 20 वर्षीय युवती से रिम्स के सुरक्षाकर्मी (भूतपूर्व सैनिक, सैप का जवान) ने गुरुवार देर रात रिम्स की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया. इस संबंध में युवती के बयान पर शुक्रवार को बरियातू थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. आरोपी सैप जवान का नाम संतोष कुमार बारला है और वह जगन्नाथपुर, धोबी घाट साइड-एफ कर रहने वाला है. बरियातू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि वह इलाज कराने के लिए अपने प्रेमी के साथ रिम्स आयी थी. पूरा इलाज नहीं हो पाया था, इसलिए अगले दिन इलाज कराने के लिए रिम्स में रुकी हुई थी. गुरुवार रात 10:00 बजे वह और उसका प्रेमी टिकट काउंटर के पास आये. चूंकि कहीं जगह नहीं थी, इसलिए दोनों वहीं सो गये. रात 11:40 बजे पैर में काफी दर्द होने लगा, तो उसका प्रेमी कपड़ा हटा कर उसका पैर दबाने लगा. उसी क्रम में आरोपी जवान वहां पहुंचा और कहने लगा कि तुमलोग गलत कर रहे हो. चलो पूछताछ करनी है. वह युवती को अकेले पूछताछ के बहाने ले जाने लगा, तो प्रेमी ने विरोध किया. कहा जो पूछताछ करना यही करें, लेकिन वह जवान नहीं माना. वह युवती को लिफ्ट से छत पर ले गया और वहां दुष्कर्म किया. उसने युवती को धमकाया : किसी को कुछ बताया, तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. मेरे पास तुम्हारा फोटो भी है. डर के मारे युवती ने रात में किसी को कुछ नहीं बताया. सुबह 9:30 बजे पुलिस पूछताछ करने रिम्स पहुंची, तो सैप के जवान ड्यूटी पर आ रहे थे. उसी दौरान वह जवान भी पहुंचा, जिसने युवती के साथ रात में दुष्कर्म किया था. युवती ने उसे पहचान लिया. जब पुलिस ने आरोपी जवान से पूछताछ की, तो उसने पूछताछ के लिए युवती को अकेले छत पर ले जाने की बात स्वीकार कर ली. बरियातू पुलिस ने आरोपी जवान को रिम्स से ही गिरफ्तार कर लिया.

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.