

लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र में महिला ग्राम संगठन ( JSLPS) के माध्यम से महिलाएं कई प्रकार के व्यावसायिक करके आत्मनिर्भर बन रही है। जिसके तहत महिलाएं प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत कर्मा गांव में मछली पालन कर अच्छी आय की श्रोत प्राप्त की है। वही कटिया पंचायत के कर्मा गांव में ग्राम संगठन अध्यक्ष नीतू कुमारी के नेतृत्व तथा बीपीएम रंजय कुमार की दिशा निर्देश पर मछली पालन अच्छी आमदनी का श्रोत साबित हुई। समूह संगठन अध्यक्ष बताई की थोड़ी-थोड़ी राशि प्रत्येक माह जमा करना शुरू कर दी और इसके बाद महिलाएं मछली पालन की व्यवसाय शुरू कर दी।और गांव के तालाब में मछली का बीज डालें लगी जिससे अच्छी आमदनी होने लगी।उन्होंने आगे बताया कि महिलाएं पहले सिर्फ खेती-बारी पर निर्भर थी। जिससे कम आमदनी के कारण घर की जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थीं लेकिन अब कई तरह के व्यावसायिक कर महिलाएं अपनी आर्थिक जीवन काफी अच्छा बदलाव कर रही है। और इस संबंध में जानकारी देते हुए महिलाओं ने बताया कि मछली बेचने के लिए हम लोगों को बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।गांव में ही आसानी से डेढ़ से दो सौ रुपए की दर से बिक्री हो जाती है। वहीं महिलाओं ने बताया कि हम लोगों को जेएसएलपीएस के द्वारा आसानी से न्यूनतम व्याज पर ऋण उपलब्ध हो जाता है। वहीं महिलाएं मछली पालन कर आत्मनिर्भर की दिशा में एक मिसाल पेश की है।इस दौरान बीपीएम रंजय गुप्ता के अलावा दर्जनों महिला मौजूद थी।
लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद