Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Wednesday, June 18, 2025
Chatra News

मकर संक्रांति मे परहिया परिवार के साथ समाजसेवी रूपेश कुमार यादव ने मनाया पर्व

लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र में अचानक इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में गिरावट आने से लोग घरों में दुपके हुए देखा जा सकता है। बुजुर्ग, विकलांग तथा असहाय लोग को काभी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। ठंड को देखते हुए गरीब के सुख-दुख में साथ रहने वाले युवा समाजसेवी रूपेश कुमार यादव ने( मांधनिया)होशिर गांव में परहिया टोला पहुंच कर कंबल वितरण किया। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर होसीर गांव के गरीब परहिया के परिवार के लोगों के बीच मकर संक्रांति मना कर 50 लोगों के बीच अपने निजी खर्च से कंबल वितरण किया हूं। जरूरत पड़ी तो आगे भी जरूरतमंद लोगों को ज्यादा से ज्यादा कम्बल मुहैया करा सकू। यह युवक समाज में एक मिसाल पेश किया है और समाज में एक अच्छा संदेश पेश किया है। इस संबंध में उसके नजदीकियों ने बताया की पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष अधिक ठंड पड़ रहा है, इसके कारण गरीब लोगों की काफी परेशानी हो रही थी। इसलिए रुपेश ने सहरनीय कार्य किया है। तथा आगे भी जरूरतमंद लोगों को सेवा करते रहेंगे,।

लावालौंग संवाददाता, मो० साजिद

Leave a Response