Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार  शनिवार को पहुँचे चतरा,राजस्व से संबंधित, राजस्व संग्रहण, खनन टास्क फोर्स समेत अन्य की हुई बिंदुवार समीक्षा
    Chatra News

    उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार  शनिवार को पहुँचे चतरा,राजस्व से संबंधित, राजस्व संग्रहण, खनन टास्क फोर्स समेत अन्य की हुई बिंदुवार समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार का शनिवार को चतरा आगमन हुआ उनके चतरा परिसदन आगमन पर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात समाहरणालय सभा कक्ष में प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से ई कोर्ट, म्यूटेशन के लंबित मामले एवं भारतमाला परियोजना में अधिग्रहीत भूमि के रैयतों का मुआवजा से संबंधित बिंदुवार समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। दाखिल खारिज के मामले में आयुक्त ने निर्देशित करते हुए सभी अंचल अधिकारी को कहा कि न्यूनतम 30 दिन एवं 90 दिनों के अंदर लंबित दाखिल खारिज के मामले का निष्पादन करें। वहीं भू अर्जन की समीक्षा के दौरान जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने जानकारी दिया भारतमाला परियोजना जिले के चार अंचल से गुजर रहा है यथा हंटरगंज, चतरा, पत्थलगड्डा, सिमरिया। जिसमें भारत माला परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का भुगतान 157 करोड़ में से लगभग 100 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। शेष के भुगतान के लिए तीव्रगति से कार्रवाई की जा रही है।विवादित भूमि को लेकर भी सभी संबंधित को पूर्व के बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में विवादित भूमि का प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है। जिससे सुनवाई की प्रक्रिया जल्द हो सके। इसके अलावे परियोजना कठौतिया – शिवपुर न्यू बीजी रेल लाइन में लंबित मुआवजा भुगतान, चतरा बाईपास समेत अन्य की भी समीक्षा कर कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। राजस्व संग्रहण को लेकर वन विभाग, खनन विभाग, मत्स्य, नगर परिषद, उत्पाद, जिला परिवहन विभाग समेत कई अन्य विभागों से प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण की जानकारी क्रमवार ली गई। साथ ही उन्होंने शतप्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का निर्देश दिया। वहीं अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध जिले में अब तक की गई कार्रवाई का भी जानकारी जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो से लिया। उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः अनुपालन नहीं करने वाले वाहन और वाहन चालक की विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई करें। आगे कहा परियोजना क्षेत्र से चलने वाले कोल लोड वाहनों पर तिरपाल ढका रहें इसके लिए निरंतर औचक जांच अभियान चलाए अगर किन्ही लोड वाहनों पर तिरपाल ढका हुआ नहीं देखा जाता है तो उसके ऊपर नियमसंगत कार्रवाई करें। नदी घाटों से अवैध रूप से बालू का उठाव करने वाले वाहन, वाहन चालक एवं संलिप्त लोगों के ऊपर भी कार्रवाई करें। इसके अलावे आयुक्त ने जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय,प्रखंड स्तरीय खनन टास्क फोर्स को औचक छापेमारी व जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में उपायुक्त श्री रमेश घोलप, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन

    May 8, 2026

    Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान

    May 8, 2026

    Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री

    May 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.