चतरा में 29 मार्च को चतरा महाविद्यालय परिसर में सीएससी द्वारा संचालित स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य श्री आर पी राय सर के द्वारा किया गया । कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में सीएससी केंद्र खुलने पर हर्ष व्यक्त किया एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के खुलने से विधार्थियों को सभी प्रकार की डिजिटल सेवाएँ जैसे परीक्षा आवेदन पत्र , एड्मिट कार्ड , फीस पेमेंट इत्यादि सारी सुविधाएं निर्धारित दर मे उपलब्ध होगी। सीएससी के जिला प्रबंधक प्रेम प्रताप सिंह ने बताया कि कॉलेज परिसर में खुले सीएससी स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर खुलने का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्रों को विद्यालय परिसर में ही ऐसा संसाधन उपलब्ध कराना है जिसके माध्यम से वे अपने सभी तरह के ऑनलाइन सेवा प्राप्त कर सकेंगे। महाविद्यालय परिसर में खुले इस केंद्र से विद्यार्थियों को ग्लोबल सर्टिफिकेशन कोर्स एवं रोजगार उन्मुख शॉर्ट टर्म कोर्स , वोकेशनल कोर्स, सरकारी परीक्षा आदि की शिक्षण संबंधी सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे माइक्रोसॉफ़्ट , टैलि ,औटोकेड ,अडोबे फॉटोशॉप , आईआईटी बॉम्बे ,एनआईईएलआईटी ,आईबीएम जैसे संस्थाओं के ओर से उपलब्ध कोर्स कर सकते हैं ।
मौके पर विभिन्न विभाग के हेड, सीएससी से अमित कुमार सिन्हा, लौकेश कुमार, महाविद्यालय के कर्मीगण एवं प्रज्ञा केंद्र संचालक विद्या सागर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

