Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
    Ranchi News

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस हेतु सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्र में 85 साल से अधिक अथवा वैसे दिव्यांग मतदाता जो घर से मतदान करना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म 12 D उपलब्ध करा दें। वह आज निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलों के पुलिस पोस्टल बैलेट एवं पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। श्री कुमार ने कहा कि अनुपस्थित वोटर, जो पोस्टल बैलट से मतदान की अर्हता रखते है और इच्छुक हैं , उन मतदाताओं को फॉर्म 12 अथवा 12 D अवश्य उपलब्ध करा दें। उन्होंने समीक्षा के क्रम में कहा कि सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने हेतु इच्छुक मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से निर्वाचन कार्य में लगे सहायक पुलिस कर्मियों के मतदान की भी व्यवस्था करा लिया जाए, जिससे कर्तव्य पर रहते हुए वह अपने मताधिकार से वंचित न हों। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी जिले में मतदान कर्मियों का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ट्रेनिंग की भौतिक समीक्षा अवश्य करें एवं इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि मतदान कर्मियों को ईवीएम क्लोजिंग डाटा संग्रहण का संपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त हो, जिससे मतगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संशय की स्थिति उत्पन्न न हो।

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि सभी जिले में होम वोटिंग एवं निर्वाचन में लगे मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया का कलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर का अनुपालन करते हुए पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से अधिक के अथवा दिव्यांग मतदाता, जो मतदान केंद्र तक आने में असक्षम हैं, उनके लिए होम वोटिंग की व्यवस्था करनी है । इस हेतु बीएलओ द्वारा चिह्नित मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एक टॉल फ्री नंबर दे दें, जिससे होम वोटिंग के लिए यदि कोई इच्छुक मतदाता है, तो वह संपर्क कर फॉर्म उपलब्ध कराने को कह सकें। इस अवसर पर अवर सचिव श्री घनश्याम प्रसाद सहित पुलिस पोस्टल बैलेट एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पोस्टल बैलेट सेल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.