Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया प्रेस वार्ता
    News

    विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया प्रेस वार्ता

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 18, 2024Updated:October 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रमेश घोलप द्वारा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 15 अक्टूबर के 3:30 बजे अपराह्न से आदर्श आचार संहिता लागू है। जिले में दो विधानसभा सभा क्षेत्र जिसके लिए नोटिस ऑफ इलेक्शन आज निर्गत किया जा चुका है। जिसका नामांकन का प्रक्रिया दोनों विधानसभा क्षेत्र चतरा और सिमरिया के लिए शुरू की जा चुकी है। प्रत्याशियों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा और सिमरिया के यहां किया जा रहा है। प्रत्याशी लोक अवकाश को छोड़कर सभी दिन 25 अक्टूबर तक 11 बजे से 3 बजे तक अपना नामांकन करा सकते है। जिसकी स्क्रुटनी 28 अक्टूबर को होगा वहीं नाम वापसी का तिथि 30 अक्टूबर को है। जिले के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों को चिन्हित कर लिया गया है वहां स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भी विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो। आगे कहा जिले में इंटर डिस्ट्रिक्ट कुल 07 और इंटर स्टेट 2 चेक पोस्ट बनाए गए है। अग्रणी जिला प्रबंधक और बैंक समन्वयक के साथ भी बैठक कर ली गई है। नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों का नया खाता खोले जाने हैं प्रत्याशियों को खाता खुलवाने में समस्या ना हो उसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी बैंक कैश वाहन के द्वारा जो राशि का स्थानांतरण करते है उनका विवरण सीविजिल एप्प पर किया जाएगा। साथ ही साथ कैश वाहन पर सीविजिल एप्प के द्वारा प्राप्त क्यूआर कोड को भी लगाने का निर्देश दिया गया है।ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिले के ऐसे मतदान केंद्र जो सुदूरवर्ती व जंगली क्षेत्र में है। वैसे कुल 66 मतदान केंद्रों पर 7 बजे से 4 बजे तक होगी। जिसमे वैसे बूथ सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 27 हैं और चतरा में 40 हैं। 66 बूथों को छोड़कर सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाता जो बूथ तक मतदान करने के लिए आने में असमर्थ हैं वैसे मतदाताओं को लिए पोस्टल वैलेट के माध्यम से घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है। उक्त प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल।

    September 24, 2026

    लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

    September 20, 2026

    कान्हाचट्टी मे भाजपा मंडल की मासिक बैठक में SIR पर चर्चा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.