Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » न्यायालय अनुमंडल दण्डाधिकारी सह आईएस एसडीओ सन्नी राज ने अनुमंडल क्षेत्र में लगाया निषेधाज्ञा
    Chatra News

    न्यायालय अनुमंडल दण्डाधिकारी सह आईएस एसडीओ सन्नी राज ने अनुमंडल क्षेत्र में लगाया निषेधाज्ञा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिमरिया/चतरा : न्यायालय अनुमंडल दण्डाधिकारी सह आईएस अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज ने अनुमंडल क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत 144 निषेधाज्ञा लगाया गया है। यह निषेधाज्ञा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा की तिथि से सम्पूर्ण सिमरिया अनुमण्डल क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है।इस अवधि में विभिन्न राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव प्रचार हेतु जन-सभा/जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जनसभा एवं जुलूस में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता एवं प्रतिस्पर्द्धा के कारण शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को प्रभावित/आतंकित किये जाने तथा विधि-व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को डराने, धमकाने, जातीय, साम्प्रदायिक तथा धार्मिक विद्वेश की भावना फैलाने के लिए अवांछित असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण लोक शांति भंग हो सकती है एवं भयमुक्त तथा निष्पक्ष निर्वाचन में बाधा आ सकती है।उपरोक्त परिपेक्ष्य में मैं, सन्नी राज, आईएएस अनुमण्डल दण्डाधिकारी, सिमरिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सिमरिया अनुमण्डल अन्तर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु संतुष्ट होकर चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति होने तक अथवा अधिकतम 60 दिनों तक जो पहले हो चतरा जिला के सिमरिया अनुमण्डल के सम्पूर्ण क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू करते हुए निम्नांकित आदेश जारी रहेगा।जिसमें किसी भी व्यक्ति, राजनीतिक दल, संगठन उम्मीदवार अभ्यर्थी के द्वारा राजनीतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना या किसी भी प्रकार का प्रदर्शन बिना सक्षम पदाधिकारी के पूर्वानुमति के आयोजित नहीं किया जाएगा।जुलूस में किसी भी व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का धारदार हथियार (अस्त्र एवं शस्त्र) जो मानव शरीर के लिए घातक हो, को लेकर चलने पर प्रतिबंध है। चुनावी अभियान, प्रचार के दौरान उपयोग में लाये जाने वाले वाहन बिना सक्षम पदाधिकारी की अनुमति या बिना प्राधिकृत वाहनों का उपयोग नहीं किया जायेगा। रैली सभा एवं धरना में सरकारी सम्पति का उपयोग बिना अनुमति के उपयोग करना वर्जित रहेगा एवं अतिकमण नहीं किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान लॉउडस्पीकर एक्ट-1955 अनुपालन करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि ध्वनि विस्तार यंत्र द्वारा धारा में निर्धारित मानक स्तर तक ध्वनि उत्पन्न हो तथा प्रातः 6:00 बजे से 10:00 बजे रात्रि तक ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करेंगे।कार्यक्रम के दौरान लॉउडस्पीकर का उपयोग शांति पूर्ण रूप से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन करेंगे।ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के आलोक में सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान किसी जाति,धर्म,सम्प्रदाय विशेष को संबोधित नहीं किया जाय तथा ऐसा कोई भी नारा,भाषण नहीं दिया जाए, जिससे सम्प्रदायिक सोहार्द बिगड़े एवं भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों का अनुपालन करेंगे।किसी सरकारी भवन, दीवार ,परिसर सम्पत्ति पर नारा लिखना, पोस्टर,पम्पलेट चिपकाना, पार्टी विशेष का झण्डा लगाना, होर्डिंग लगाना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) मार्गदर्शिका, प्रावधानों के तहत् ही करेंगे। सार्वजनिक स्थलो पर प्रचार-प्रसार का कार्य सक्षम प्राधिकार के अनुमति के उपरान्त ही किया जायेगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन

    June 25, 2026

    SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि

    June 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    June 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम June 25, 2026
    • Breaking News : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च,शांतिपूर्ण मोहर्रम की गारंटी: एसपी ने दिलाया भरोसा June 25, 2026
    • Crime News : राजपुर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी वोटर-आधार कार्ड, पासबुक और कई मोबाइल सहित एक गिरफ्तार June 25, 2026
    • Chatra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप June 24, 2026
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.