Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » भीड़ ने चोरी के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला
    Chatra News

    भीड़ ने चोरी के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा में मोब लिंचिंग का एक मामला सामने आया है। इसमें एक 22 वर्षीय युवक को भीड़ ने चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के मलिया गांव की है। जहां शहर के किशुनपुर मोहल्ला निवासी ब्रह्मदेव साहू के 22 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की हत्या की गई है। इस मामले में मृतक के पिता ब्रह्मदेव साहू ने मलिया गांव के प्रमोद गंझू, संजय गंझू, विनोद गंझू सहित 30- 40 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि रविवार की सुबह 6:00 बजे उनके चचेरे भाई ने फोन पर यह जानकारी दिया कि सत्यम को मलिया गांव में सोलर चोरी करने के आरोप में ग्रामीण एक खंभे से बांधकर रखे हुए हैं। उक्त सूचना पर वह अपने चचेरे भाई के साथ मलिया गांव पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने कहा कि उसका बेटा गांव का सोलर प्लेट चोरी कर लिया है। जब उसने ग्रामीणों से पूछा कि उसका बेटा कहां है, उससे मिलवाए, तब ग्रामीणों ने कहा कि पहले चोरी हुए सोलर का पैसा लाकर दीजिए तब बेटा से मिलने देंगे। वह पैसा लाने गांव किशुनपुर जा ही रहा था कि एक ग्रामीण ने फोन कर बताया कि उसका बेटा का तबीयत ज्यादा खराब हो गया है। वापस लौटकर अपने बेटे का इलाज कराइए। पैसा बाद में दे दिजीएगा। वह बीच रास्ते से ही वापस मलिया गांव लौट गया। जहां देखा कि बधार गांव का रहने वाला एक कंपाउंडर प्रकाश साव पहले से ही पहुंचा हुआ था। कंपाउंडर ने बताया कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। मौत की खबर सुनते ही वहां खड़े 30- 40 ग्राम वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद उसने सदर थाना पुलिस को फोन किया। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है‌। इधर दूसरी ओर पुलिस ने आवेदन के आधार पर तीन चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। उनसे पुछताछ की जा रही है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब

    August 9, 2026

    Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी

    August 9, 2026

    Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी

    August 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.