Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त का भुगतान कार्यक्रम मे मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता हुए शामिल, लाभुकों के बीच हुआ स्वीकृति पत्र का वितरण
    Chatra News

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त का भुगतान कार्यक्रम मे मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता हुए शामिल, लाभुकों के बीच हुआ स्वीकृति पत्र का वितरण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त का भुगतान कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में की गई । जिसमे राज्य के मंत्री उद्योग विभाग व श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और मौके पर कुल 6 झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
    मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने उपस्थित पदाधिकारी कर्मियों व लाभुकों को दुर्गापूजा, दीपावली व छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पायदान पे बैठे लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए अभियान मोड में पंचायत और ग्राम स्तर पर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया गया। साथ ही समस्याओं का भी ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ सबसे पहले 21 से 50 वर्ष की बहनों को देने का कार्य किया गया,जिसमे 1000 रुपया प्रति माह सीधे लाभुकों के खाते में दिया जा रहा है। सरकार द्वारा इसमें संशोधन करते हुए 18 से 50 वर्ष की बहनों को भी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। आवासहीन को अबुआ आवास योजना का लाभ वहीं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा 15 से 20 दिनों के अंदर लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त कर स्वीकृत करने का कार्य किया गया। अगस्त माह में 1,38,237 लाभुकों को क़िस्त की राशि दी गई। सितंबर माह में 1,65,350 लाभुकों को, वहीं अक्टूबर माह में तृतीय क़िस्त की राशि देने का कार्य किया जा रहा है जिसमे कुल 178235 शामिल हैं। वहीं 18 से 21 वर्ष की उम्र की 4478 बहनों के खाते में सीधी राशि भेजने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक कुल 210028 आवेदन प्राप्त हुए हैं, 25724 लंबित है, 182694 को एप्रूव किया जा चुका है। 1610 आवेदन को अस्वीकृत किया गया है। उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी विनय कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा

    May 16, 2026

    चतरा को रेलवे तोहफा: गया जी परैया से 75 किमी नई ब्रॉडगेज लाइन को केंद्र की मंजूरी

    May 16, 2026

    Chatra News : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

    May 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा May 16, 2026
    • चतरा को रेलवे तोहफा: गया जी परैया से 75 किमी नई ब्रॉडगेज लाइन को केंद्र की मंजूरी May 16, 2026
    • Chatra News : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित May 16, 2026
    • Chatra News : उत्साह के साथ मनाया जा रहा वट सावित्री पूजा,सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर की पूजा-अर्चना, पति की लंबी आयु की कामना May 16, 2026
    • Chatra News : डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली May 16, 2026
    • चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम May 16, 2026
    • Chatra News चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित हाइवा, बड़ा हादसा टला May 16, 2026
    • Chatra News : वाहन ईंधन की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक May 15, 2026
    • Chatra News : आधी रात सड़क पर उतरे डीटीओ महेश्वरी यादव, 2.65 लाख जुर्माना से मचा हड़कंप! May 15, 2026
    • Chatra News : कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश May 14, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.