Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी जन सैलाब,अब्दु बारी सिद्दी ने कहा झारखंड में पुनः एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
    Chatra News

    राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी जन सैलाब,अब्दु बारी सिद्दी ने कहा झारखंड में पुनः एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra :पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चतरा कॉलेज चतरा के सामने मैदान में राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन का विधिवत दीप प्रज्जवलित कर औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव बिहार के पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव पूर्व मंत्री सुरेश पासवान पलामू लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ममता भारती राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव उपाध्यक्ष अनीता यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव एवं स्थानीय राजद विधायक सह मंत्री सत्यानंद भोगता जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी हंटरगंज प्रमुख ममता कुमारी राजद की भावी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश,विनोद भोगता,चंद्रिका यादव प्रभु यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलितकर कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।इस सम्मेलन की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव एवं संचालन राजद नेता मौलाना अतीक मंसूरी ने किया। इस मौके पर अतिथियों को शॉल, बुके, मोमेंटो संविधान की पुस्तक एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।
    सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजद के कर्मठ नेता सह जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा के अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री नेता और प्रधानमंत्री बड़े-बड़े जहाज और हेलीकॉप्टर से झारखंड के तरफ ऐसे झपट रहे हैं जैसे झारखंड को निगलकर ही दम लेंगे उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत की भाषण और सामाजिक सरोकार पर जनता को प्रश्न पूछना चाहिए इसी चतरा की धरती पर और झारखंड में विगत कई सालों से भाजपा के सांसद विधायक और उनकी सरकार रही क्या चतरा को ट्रेन की लाइनों से जोड़ा गया एम्स जैसे बड़े अस्पताल खोले गए क्या केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किए गए जब कुछ नहीं किया गया तो फिर वोट क्यों उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के साथ होते तो आज वह देश के प्रधानमंत्री होते हैं चाचा को न जाने कौन सी दवा दी जाती है जो वह हमेशा पलटते रहते हैं। वहीं औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के झंडों से लोगों को होशियार होना चाहिए और सामाजिक समरसता आपसी भाईचारा गरीबों दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों और संविधान की बात करने वाले लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़े होकर मजबूत करें ताकि आपकी हिस्सेदारी आप तक पहुंच सके बिहार सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी राजद कार्यक्रता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैला कर वोट लेना चाहती है जबकि राजद सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता राजद का मोटो और मिशन रहा है।उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड में पुनः एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ हिंदू मुसलमान, हिंदुस्तान पाकिस्तान और समाज में नफरत फैला कर जनता को दिग्भ्रमित कर वोट लेना चाहती है जिसे आम जनता को समझना चाहिए।आज भाजपा पुरे देश में नफरत फैला कर आपसी सौहार्द को बिगाड़कर समाज के अमन चैन और शांति को भंग करने वाली राजनीति पार्टी बन चुकी है।देश आपसी भाईचारा और प्रेम से आगे बढ़ेगा नफरत से नही।इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने की बात कही।वहीं राजद उपाध्यक्ष और पलामू के पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि झारखंड के बजाय भाजपा के नेताओं को मनीपूर जाना चाहिए जहां आदिवासी महिलाओं के बलात्कार हुआ है।वहीं उत्तर प्रदेश में दलित के साथ जो अमानवीय घटना घटी उस पर भाजपा को और उनके नेताओं को बोलना चाहिए बिलकिस बानो के बलत्कारियों को सिर्फ रहा ही नहीं किया गया बल्कि उन्हें बीजेपी वालों ने सम्मानित करने का कार्य किया है जिससे मानव शर्मसार हुआ है।वहीं स्थानीय राजद विधायक सह सूबे के मंत्री सत्याननंद भोगता ने झारखंड सरकार और अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि एक भी गली नली पुल पुलिया स्कूल हॉस्पिटल नही बचा है।झारखंड सरकार किसान,महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना लागू कर महिलाओं को समृद्ध बनाने का कार्य की है।उन्होंने भाजपा के परिवर्तन रथ यात्रा को शव यात्रा की संज्ञा दी और कहा कि प्रतापपुर में परिवर्तन यात्रा फ्लॉप रहा कुर्सियां खाली रही इस से स्पस्ट होता है कि जनता परिवर्तन के मूड में नहीं है। सभा को संबोधित करते हुए रश्मि प्रकाश ने कहा कि राजद का विचार समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने का है।सामाजिक न्याय पिछड़ों दलितों आदिवासियों अल्पसंख्यकों की आवाज रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से वकील रविंद्र सिंह,गौरी यादव महरू यादव, चंद्र देव यादव,देव लाल यादव,वकील खां,अब्दुल्लाह अंसारी,हरूणराशिद,मौलान जमील,मकसूद आलम,गुड्डू आलम,रिंकू खान,अकबर अली,कमलेश यादव अशोक यादव,कपिल यादव के अतिरिक्त दर्जनों लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.