Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न
    Chatra News

    चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में 28 सितंबर 2024 को 9 बजे से 10:30 बजे तक होने वाले चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक की गई। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान अगर कदाचार करते परीक्षार्थी पाये गये तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा परीक्षा के लिये प्रतिनियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर ऑब्जर्वर एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएं। बैठक में चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु परीक्षा केंद्र पर सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को अपने-अपने कर्त्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करने का निदेश दिया गया। उन्होने केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने व उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों में ससमय प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने हेतु सभी तैयारी पूर्व में ही पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। 28 सितंबर शनिवार को जिले के कुल 7 केद्रों पर चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा कराई जाएगी केंद्रों में एसएस प्लस 2 हाई स्कूल चतरा, एसएस प्लस 2 गर्ल हाई स्कूल चतरा, रामेश्वरलाल खंडेलवाल, सरस्वती विद्यामंदिर चतरा, नजेराथ विद्या निकेतन हाई स्कूल चतरा, इंदुमती टाइब्रेवाल सरस्वती विद्यामंदिर हाई स्कूल चतरा, आरडीएस इंटर कॉलेज चतरा, डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा कुल सातों केंद्रों पर 3348 परीक्षार्थी होंगे शामिल
    बैठक में जिले के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026

    कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.