Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  चतरा जिला के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली की ऐतिहासिक- धार्मिक धरती  पर आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में लगभग 841 करोड़ रुपए की  702 योजनाएं चतरा एवं कोडरमा जिले को किया समर्पित
    Chatra News

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  चतरा जिला के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली की ऐतिहासिक- धार्मिक धरती  पर आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में लगभग 841 करोड़ रुपए की  702 योजनाएं चतरा एवं कोडरमा जिले को किया समर्पित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा :  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज चतरा जिला के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली की पावन धरती पर आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में लगभग 841 करोड़ की 702 विकास योजनाएं चतरा एवं कोडरमा जिला वासियों को समर्पित कर झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपके उत्साह, सहयोग एवं समर्थन से हमारी सरकार को ताकत मिल रहा है । इसी की बदौलत ही हम इस राज्य को मजबूती दे रहे हैं।

    यह देखने के लिए निकले हैं कि सरकार की योजनाएं आप तक पहुंच रही है या नहीं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार गांव- देहात से चल रही है । हमारी सरकार के 5 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान हमारी सरकार की कार्यशैली से आप कितने आगे बढ़ें। इसे जानने और देखने के लिए पूरे राज्य का भ्रमण कर रहे हैं । इस क्रम में यह भी देख रहे हैं कि सरकार की योजनाएं आप तक किस तरीके से पहुंच रही । अधिकारी आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान किस तरीके से कर रहे हैं। हमारी कोशिश है जिलों के भ्रमण के दौरान आम जनता से मिले सुझावों के आधार पर आगे भी और भी बेहतर से बेहतर योजनाएं आपके लिए लेकर आ सकें।

    झारखंड मुखयमंत्री मंईयां सम्मान योजना को बहन- बेटियों का मिल रहा अपार समर्थन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुखयमंत्री मंईयां सम्मान योजना को बहन- बेटियों का अपार समर्थन मिल रहा है। आज यह योजना सबसे सफ़ल और लोकप्रिय योजना के रूप में सामने आया है।  इस योजना को लेकर पूरे राज्य की महिलाओं में अजब उत्साह देखने को मिल रहा है । मैं  आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपको सशक्त बनाने के लिए हर कदम पर सरकार आपके साथ खड़ी रहेगी।

    1लाख 36 हज़ार करोड़ रुपए के बकाए का सिर्फ ब्याज ही मिल जाए तो  इस राज्य की तकदीर बदल देंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया केंद्र पर बकाया है अगर इस राशि का हमें सिर्फ ब्याज ही मिल जाए तो इस राज्य को आगे बढ़ाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्यवासियों के लिए झारखंड मुखयमंत्री मंईयां सम्मान योजना जैसी अनेकों योजनाओं को लेकर आपके बीच आ आ सकेंगे। आज हम तमाम चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी इस राज्य को सजाने और संवारने के लिए  पूरी ताकत के साथ काम कर रही हैं।

    जो 20 वर्ष में नहीं हो सका,  वह 4 वर्षों में कर दिखाया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए हमें लंबा संघर्ष करना पड़ा। अलग राज्य के लिए चली लंबी लड़ाई में अनेकों लोगों ने अपने को बलिदान कर दिया। लेकिन, अफसोस इस बात का है कि अलग राज्य बनने के बाद विकास को जो गति मिलनी चाहिए , वह नहीं हो सका। अलग राज्य के गठन के 20 वर्षों तक यह राज्य उपेक्षित बना रहा। लेकिन, 2019 के दिसंबर में जब हमारी सरकार बनी हो हमने इस राज्य को आगे बढ़ने का सिलसिला प्रारंभ किया। मैं दावे के साथ कर सकता हूं कि हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग दो वर्षों तक कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ते हुए भी जितने कार्य कर दिखाए, वह 20 वर्षों में नहीं हो सका।

    किसानों से धान खरीदने के साथ राइस मिल भी खोलने की तैयारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसान खुशहाल होंगे तो राज्य मजबूत होगा। इसी बात को ध्यान में रखकर किसानों के कल्याण के लिए सरकार लगाकर कार्य कर रही है । हमारी सरकार किसानों से धान खरीद ही रही है, अब राइस मिल खोलने का भी निर्णय ले चुके हैं। राज्य में जल्द ही कई राइस मिल खुलेंगे। इन राइस मिलों में जो चावल बनेगा, उसे हम गरीबों के बीच मुफ्त वितरित करेंगे।

    बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को सम्मान राशि, युवाओं का बना रहे भविष्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  आज सभी बुजुर्गों को पेंशन दे रहे हैं। 50 लाख बहन- बेटियों को वर्ष में 12 हज़ार रुपए सम्मान राशि देने की ऐतिहासिक योजना लेकर आए हैं। बड़े पैमाओं पर युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता सरकार उपलब्ध करा रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से अब तक 9 लाख बच्चियों को जोड़कर  पढ़ाई का जिम्मा सरकार उठा रही है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार अपनी गारंटी पर विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन दे रही है, ताकि वह पढ़- लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और अफसर बन सकें। सके। यह पहला राज्य है जो अपने विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए पूरा खर्च दे रही है। ऐसी अनेकों और भी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से हम समाज के हर वर्ग और तबके को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं।
     
    चतरा को  516 एवं कोडरमा  को 186 विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चतरा एवं कोडरमा जिले को लगभग 841  करोड़  रुपए की 702 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें  चतरा  जिला अंतर्गत 501 करोड़ 78  लाख रूपए की 501 योजनाओं का शिलान्यास तथा 35 करोड़ 58 लाख  रुपए की 15 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। जबकि कोडरमा जिले में 174 करोड़   11 लाख रूपए की 91 योजनाओं का शिलान्यास एवं 129 करोड़ 66 लाख  रुपए की 95  योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर चतरा जिले के 3 लाख 14 हज़ार 885 लाभुकों के बीच  529 करोड़ 11 लाख  रुपए एवं कोडरमा जिले के 1 लाख 79 हज़ार 581 लाभुकों के बीच 207 करोड़ 12  लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई। इस कार्यक्रम में मंत्री श्री सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री श्री  बन्ना गुप्ता, विधायक श्री उमा शंकर अकेला,  चतरा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता देवी, कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष श्री रामधन यादव, चतरा 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री प्रभुदयाल राम  तथा चतरा एवं कोडरमा जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक  समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

    March 26, 2026

    Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान!

    March 26, 2026

    Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

    March 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की शहर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा March 26, 2026
    • Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण March 26, 2026
    • Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान! March 26, 2026
    • Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम March 26, 2026
    • चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार March 26, 2026
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.