Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य के 890 शिक्षकों को आज पासवा ने सम्मानित किया।
    Ranchi News

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य के 890 शिक्षकों को आज पासवा ने सम्मानित किया।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 12 वां शिक्षक सम्मान समारोह सोशल डेवलपमेंट के सभागार में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन श्रम मंत्री झारखंड सरकार के श्री सत्यानंद भोक्ता, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिंह सन्नी, निशा भगत उपाध्यक्ष पासवा एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, प्रदेश सचिव तौफिक आलम, प्रदेश संयुक्त सचिव मुमताज आलम, वर्किंग अध्यक्ष मास्टर उस्मान, महासचिव मसूद कच्छी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान पेश कर अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में झारखंड के 24 जिलों के लगभग 150 से ज्यादा स्कूल के 890 शिक्षकों को शिक्षा और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का जश्न मनाने वाला यह कार्यक्रम राज्य भर के शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण था। इसने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से झारखंड के भविष्य को आकार देने में उनके अथक प्रयासों को स्वीकार करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया। चतरा जिला से सम्मानित होने वाले शिक्षाविद में मो मुमताज़ आलम, प्रदीप कुमार, अल्ताफ हुसैन, अजय कुमार,शकील अहमद, मो रहमतुल्लाह, अंबुज कुमार, प्रकाश कुमार शामिल, राजु खान, मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन,सुधीर कुमार, राघीब खान, शाहवाज अहमद, रहमान खान, जितेन्द्र कुमार शामिल है। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने भाषण में सभा में उपस्थित झारखण्ड के कोने कोने से आए हुए शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कहा की निजी विद्यालयों के उत्कृष्ट कार्य बिलकुल नही भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा की निजी विद्यालयों की जो भी समस्या है उसे दूर किया जाएगा और सरकारी स्कूल की सुविधा निजी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को भी मिले यह मेरा प्रयास रहेगा। आज जो झारखण्ड की शिक्षा बेहतर है उसमे निजी विद्यालयो का भी रोल है। उन्होंने कहा की पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने पुरे देश को जोड़कर निजी विद्यालयों का एक मजबूत संगठन बनाया है। जो सराहनीय है और इनके माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है वह भी सराहनीय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष, सैयद शमायल अहमद ने अपने संबोधन में कहा की हम मंत्री जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से मांग करते हैं की पिछले सरकार ने जो निजी स्कूलों को जमीन की बाध्यता लगाई है उसे खत्म किया जाए। निजी स्कूलों को अगर जमीन की बाध्यता खत्म न किया गया तो शिक्षा जगत में गिरावट आजाएगी। शिक्षक ज्ञान और मूल्यों के पथप्रदर्शक होते हैं। शिक्षा प्रदान करने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता समाज में प्रगति की आधारशिला है।
    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेश सिन्हा सुन्नी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा के प्रतिवर्ष इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को शिक्षा जगत में किए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा एवं सम्मानित करने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद को बहुत-बहुत बधाई दी एवं उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। इनके अलावा तौफीक हुसैन, मुमताज़ आलम,प्रदीप कुमार, अल्ताफ हुसैन ने भी समारोह को संबोधित किया।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.