
Chatra:- लावालौंग अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा प्रखंड कार्यालय से वापस शाम को जब चतरा अपने डेरा ( रूम)जा रहे थे। इसी क्रम में सदर प्रखंड अंतर्गत बधार में जहां सदर प्रखंड और लावालौंग सीमा पर स्थित एक व्यक्ति सड़क के किनारे खून से लहू लहान हो कर तड़प रहा था, आपको बता दे कि भगवान को किसी ने नहीं देखा है लेकिन अगर कोई मनुष्य सामने आकर किसी की जिंदगी बचा दे तो उनके परिजन भगवान ( फरिश्ते) से कम नहीं मानते हैं ऐसा कर दिखाया है लावालौंग अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा। अंचल अधिकारी उस व्यक्ति को तड़पता देखकर अपनी गाड़ी में लेकर तुरंत चतरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने तत्परता पूर्वक उनका इलाज किया। जिससे उनकी जान बच गई है, इतना ही नहीं अंचल अधिकारी ने उनके परिजनों को भी फोन के माध्यम से बुला भी दिए हैं वही सुमित कुमार झा ने बताया कि जब हम वापस जा रहे थे तो सड़क किनारे गिरा हुआ था मोटरसाइकिल में कुछ सामान भी था समान और मोटरसाइकिल से वह दबा हुआ था यह देखकर स्थानीय प्रशासन को मैंने सूचना भी दिया हालांकि प्रशासन आ ही रहे थे परंतु स्थिति नाजुक देख कर बेहतर इलाज के लिए अपने गाड़ी में लेकर चतरा सदर अस्पताल पहुंच कर इलाज करवाए।
लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद
