Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।
    Chatra News

    उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक की गई। माननीय मंत्री उद्योग विभाग,श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता, पुलिस अधिक्षक विकास कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी समेत अन्य सदस्य रहे बैठक में मौजूद।दिए कई सुझाव एवं सर्वसम्मती से पारित हुई कई विकास योजनाएँ,बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनिंदर भगत ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए डीएमएफटी मद से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी एवं सभी सदस्यों से अपनी सहमति एवं सुझाव देने हेतु आमंत्रित किया। साथ ही पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में अब तक किए गए अनुपालन की भी जानकारी दी गई। पूर्व से संचालित परियोजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन की बिन्दुवार जानकारी दी गई। वहीं अनुमोदन के लिए प्रस्तावित योजनाओं को एक एक कर प्रस्तुत किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक कार्य योजना पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा शासी परिषद द्वारा अन्य योजनाओं को भी सर्वसम्मपति से  अनुमोदित किया गया। जिससे योजनाएं धरातल पर आ सके।

    बैठक में निम्नलिखित प्रस्तावित योजनाओं की सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    पेयजल -हाट बाजार में सोलर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निर्माण, चापानलो का अधिष्ठापन/मरम्मति,
    पर्यावरण-जला श्रोतों का उन्नयन, तालाब का निर्माण, चेकडैम का निर्माण/उन्नयन, सर्वजनकि एवं नीजि भूमि पर वृच्छा रोपण कार्य, शिक्षण संस्थानों में वृच्छा रोपण कार्य,स्वास्थ्य देखभाल-अस्पताल परिसर में हाई मास्ट लाईट का अधिष्ठापन, अस्पताल परिसर में स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार पुराने भवनों का उन्नयन, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार नये भवनों का निर्माण,  स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार शौचालय का निर्माण/उन्नयन कार्य, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक पथ का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार कुलिंग वाटर सिस्टम का अधिष्ठापन, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार मरीजो के अटेंडेंट के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार आवश्यक उपकरण/उपस्कर की आपूर्ति, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार भूमि समतलीकरण/कार्डेनिंग एवं वृच्छा रोपण कार्य,शिक्षा-आवासीय विद्यालय परिसर में हाई मास्ट लाईट, आवश्यक उपकरण/उपस्कर की आपूर्ति, सभी विद्यालयों में आवश्यक उपकरण/उपस्कर की आपूर्ति, स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, सोलर लाईट का अधिष्ठापन, आधारभूत संरचना का निर्माण, पुस्तकालय का निर्माण, प्रयोगशाला का निर्माण, भूमि समतलीकरण, कार्डेनिंग एवं वृच्छा रोपण कार्य, आवश्यकतानुसार वर्गकक्ष का निर्माण, पुराने भवनों को मरम्मति/उन्नयन कार्य, चाहरदिवारी का निर्माण/मरम्मति कार्य, शौचालय निर्माण/मरम्मति कार्य, नये बोरिंग एवं पाईप लाइन द्वारा पेयजल आपूर्ति, चिलिंग आर0ओ0 सिस्टम का अधिष्ठापन, खेल सामग्री की आपूर्ति, तड़ित चालक का अधिष्ठापन, खेल मैदान/इंडोर स्टेडियम का निर्माण वहीं सभी प्लस टू उच्च एवं मध्य विद्यालयों में आवश्यकतानुसार हाई मास्ट स्ट्रीट लाईट, सोलर लाईट का अधिष्ठापन, सभी महाविद्यालयों में आवश्यकतानुसार हाई मास्ट/स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन इसी प्रकार महिलाओं और बच्चों का कल्याण, वृद्ध और दिव्यांग लोगों का कल्याण, कौशल विकास समेत अन्य क्षेत्रों के लिए भी कई विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नये पीएमयू के गठन को लेकर बताया गया कि पूर्व से कार्यरत पीएमयू का कार्यकाल 31.07.2024 को समाप्त हो गया है। पीएमयू का कार्य संतोषप्रद नहीं रहने के कारण अवधि विस्तार नहीं दिया गया हैं। जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट कार्यों के ऑनलाइन मॉनिटरिंग आदि कार्य के लिए नये पीएमयू का गठन किया जाना आवश्यक है। इस पर भी सहमती जताई गई। 2024- 25 के लिए कई वार्षिक कार्य विकास योजनाओं को अनुमोदित किया गया है। उक्त बैठक में उक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, जिले के सभी कार्यालय प्रधान, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान महाशिविर में पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, रक्तवीरों का बढ़ाया उत्साह

    June 14, 2026

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत

    June 13, 2026

    बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली

    June 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान महाशिविर में पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, रक्तवीरों का बढ़ाया उत्साह June 14, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत June 13, 2026
    • बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली June 13, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी June 13, 2026
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.