Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आदर्श विद्यालय परियोजना के तहत शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत
    Chatra News

    आदर्श विद्यालय परियोजना के तहत शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : एस०एस०+2 उच्च विद्यालय सिमरिया के सभागार में झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची एवं स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय के 30 शिक्षकों को कंप्यूटर विषय पर दस दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रधानध्यापक श्री मनोज कुमार के द्वारा फीता काट कर किया गया | प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थीओं को संबोधन करते हुए कहा की आज इस तकनीकि दौर में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में तकनीकि उपकरणों का उपयोग कर रहा है और इसका सबसे अच्छा उदाहरण मोबाइल है | जिसके माध्यम से लोग मिनटों में एक दुसरे से जुड़ते है और जानकारियां साझा कर रहे हैं | समय के साथ हम सभी शिक्षकों को भी तकनीकि क्षेत्र में अपनी क्षमता बढाने की जरुरत है ताकि बच्चो को उच्च तकनीक के मदद से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षा दिया जा सके | उन्होंने कहा की भविष्य में तकनीकि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रोजगार का अवसर भी मिलेगी | स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन फैसिलिटेटर श्री गौतम ने प्रशिक्षण के पहला सत्र में बताया की राज्य भर में 5000 से अधिक विद्यालयों में डिजिटल स्मार्ट क्लास एवं आई.सी.टी लैब का अधिष्ठापन किया गया है, जिससे में 15 लाख से ज्यादा बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं | आदर्श विद्यालय परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के सहयोग से झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची, राज्य के सभी जिलों में 439 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के तौर पर विकसित कर रही है, जिसके अंतर्गत 80 विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (CM School of Excellence) है | मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से एफिलिएटेड हैं और छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाया जाता है | इस विद्यालय के सभी कक्षा को डिजिटल स्मार्ट क्लास के रूप में तैयार किया गया है तथा 20 कंप्यूटर एवं 30 कंप्यूटर का आई.सी.टी लैब अधिष्ठापन किया गया है | प्रशिक्षण के दस दिनों में स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के मास्टर ट्रेनर्स आर्शी परवीन, दीपेन्द्र कुमार दांगी एवं कैफ अल्वी के द्वारा तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु शिक्षकों में कंप्यूटर के बारे में बुनियादी जानकारी दिया जायेगा | इस दस दिवसीय प्रशिक्षण में मुख्यतः परियोजना द्वारा लगाये गए उबंटू लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में शिक्षकों का कौशल विकास करना है | इस दस दिन के अन्तराल में लिब्रे ऑफिस-राइटर, वर्ड प्रोसेसिंग, मैनेजिंग स्प्रेडशीट यूजिंग लिब्रे ऑफिस, लिब्रे ऑफिस के उपयोग से प्रेजेंटेशन तैयार करना, हिंदी और इंग्लिश स्क्रिप्ट टाइपिंग टेक्स्ट एवं अन्य आधारभूत चीजों के बारे में बताया जायेगा | प्रशिक्षण में झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा उपलब्ध कराये गए रिसोर्स के उपयोग के बारे में भी बताया जायेगा | प्रशिक्षण में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम कुमार यादव, स्कूल के शिक्षक नीतू कुमारी, किशोर कुमार, बिनय कुमार सिंह, श्रवन कुमार एवं अन्य शिक्षकगन उपस्थित थे |

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत

    June 13, 2026

    बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली

    June 13, 2026

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    June 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत June 13, 2026
    • बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली June 13, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी June 13, 2026
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    • Chatra News : लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा June 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.