
चतरा सदर थाना पुलिस ने गाय चोरी कर तस्करी करने के आरोप में सात लोगों पर प्राथमिक की दर्ज किया है बता दे कि प्राथमिक दर्ज हफूवा निवासी चरित्र सिंह के आवेदन पर किया गया था चरित्र सिंह ने आवेदन में बताया कि हमारे घर के बाहर मचान में बँधा जर्सी गाय जिसका कीमत 90000 रुपए है जो चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है उसने बताया कि 05/072024 को रात्रि में उठा तो देखा की एक पिकअप जिसका रजिस्ट्रेशन नंबरJH13K-1301 व एक लाल रंग का ऑटो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH02N- 6802 जा रहा है जब आगे बढ़कर देखा तो कि गाय नहीं है आवेदन के आधार पर पिकअप ड्राइवर एजाज अख्तर उर्फ बबलू को पुलिस ने चतरा शहर के शहादत चौक गुही तलाव से गिरफ्तार किया गिरफ्तारी के बाद आवेदन के आलोक में पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि हफूवा से गाय चोरी किए हैं और उसने अपने सभी साथियों का नाम भी बताया उसने बताया कि सेठ कुरैशी का पुत्र रॉकी कुरैशी,जफीर कुरैशी का पुत्र रिजवान उर्फ राजा कुरैशी,पुन्नू महाजन का पुत्र बौना उर्फ फैयाज,जब्बार कुरैशी का पुत्र विकी चूचू उर्फ सोनू सभी शहादत चौक गुही तालाब बींड मोहल्ला के हैं।जबकि कुर्बान मियां का पुत्र समुद मियां गिद्धौर थाना क्षेत्र के सालिमपुर गांव के हैं। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद सदर थाना कांड संख्या 245/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है
