
चतरा एसपी विकास कुमार पांडे के बेहतर पुलिसिंग का नतीजा है कि अभियुक्त रोज आए दिन सलाखों के पीछे भेजे जा रहे हैं।इस कड़ी में लूट कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बतादें की 30 मई 2024 को वादी अमित कुमार उम्र-21 वर्ष, पिता सुखेन्द्र प्रसाद, ग्राम- बरिया नवाडीह, पो० – गाँगी, ओ०पी० – बहेरा, जिला गया (बिहार) के द्वारा 97710/- रुपया लूट लेने के संबंध मे एक – आवेदन दिया गया था। इस संदर्भ मे प्रतापपुर थाना कांड सं0- 64/2024 धारा- 392/34 भा०द०वि० दर्ज किया गया कि। कांड मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम मे गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड के अभियुक्त मो0 नईम अंसारी उम्र 24 वर्ष पिता सलाउद्दीन मियां ग्राम- ससगड़ा,थाना- प्रतापपुर, जिला- चतरा को ग्राम- गजवा से गिरफ्तार किया गया है तथा कांड मे प्रयुक्त फोल्डिंग चाकु, फोल्डेड स्टीक,फाईटर पंजा एवं बादी का लूटा गया बैग, ए०टी०एम० कार्ड, आई०डी० कार्ड बरामद कर लिया गया है। उक्त अभियुक्त ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान मे अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हमलोग 29.मई 2024 को पांच लोग मिलकर प्लान बनाये कि समूह का एजेंट पैसा कलेक्शन कर रहा है, उसके पास मोटा रकम मिलेगा, आज इसको लूटते है। तब हम पांचो लोग मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिये और पैसा को आपस मे बाँट कर भाग गये थे। उक्त बातें एस डीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मिडिया को जानकारी साझा कर रहे थे।उन्होंने कहा है कि बचे चार अभियुक्त बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से घटना मे प्रयुक्त फोल्डिंग चाकु,एक काले कभर मे फोल्डेड वाला स्टीक एक काले रंग का गमछा,
चंदन कुमार शर्मा का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एस०बी०आई० ए०टी०एम० कार्ड आई डी कार्ड , बैग, लोहे का फाईटर पंज जब्त किया गया है। वहीं छापामारी दल में संदीप सुमन एसडीपीओ चतरा, कासिम अंसारी, थाना प्रभारी, प्रतापपुर एसआई जुवेल गुड़िया,नरेश कुमार यादव,एएसआई मनसीह चम्पिया,एवं प्रतापपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
