
चतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चतरा गया रोड पर स्थिर संघरी घाटी में एक ट्रक खाई में गिर जाने से ट्रक उपचालक राजेश यादव पटना फ़तूहा की दर्दनाक मौत होगई वहीं चालक परमजीत सिंह उम्र 23 वर्ष पटना फतूआ गंभीर रूप से घायल है । घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीण के सहयोग से किसी तरह ट्रक से चालक व उपचालक को बाहर निकला गया । वही ट्रक के चालक को राहगीरों के मदद से चतरा सदर अस्पताल इलाज मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां ट्रक चालक कका इलाज जारी है। घटना के सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से खाई में गिरी ट्रैक को बाहर निकालने में जुटे है। और चिकित्सा के द्वारा बताया गया कि परमजीत सिंह पिता कृष्ण को जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया जा सकता है
