चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक की गई। बैठक में आम्रपाली चंद्रगुप्त परियोजना अंतर्गत कार्य हेतु और BSNL 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 4G मोबाइल सर्विस के अधिष्ठापन हेतु जिला वनाधिकार समिति के द्वारा वन एवं जंगल-झाड़ी भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने के लिए बैठक आहूत की गई। आम्रपाली चंद्रगुप्त परियोजना अंतर्गत कोल खनन का कार्य टंडवा अंचल के ग्राम उड़सू में किया जाना है तथा BSNL 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 4G मोबाइल सर्विस के अधिष्ठापन का कार्य चतरा अंचल के 8 ग्रामों में और कुन्दा अंचल के 10 ग्रामों में किया जाना है उपायुक्त ने प्राप्त सभी प्रस्तावों की गहन समीक्षा के उपरांत समिति के द्वारा उक्त भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र पारित करने के निर्णय पर सहमति जताते हुए कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का समेत अन्य सभी सबंधित उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

