
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अंर्तगत माली मोड़ पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए।दोनो युवक एक बाइक पर सवार होकर चतरा की तरफ से आ रहे थे।दोनो युवक की पहचान रूपेश कुमार पिता जिलाल भुइया तथा दूसरा राहुल कुमार पिता परमेश्वर भुइया के रूप में हुआ है और प्रखंड क्षेत्र के हेडुम पंचायत के पोटम गांव के रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार कीचड़ में बाइक फिसलने से यह दुघर्टना हूई है।स्थानीय लोगों द्वारा दोनो युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया जहा डॉक्टर द्वारा इस्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।जिससे लोग 108 एम्बुलेंस को कॉल किया,लेकिन 108 एंबुलेस नही उपलब्ध हो पाया। वही उपस्थित ग्रामीणों का कहना है की लावालौंग में 108 एंबुलेंस की स्तिथि बहुत ही खराब है।सही वक्त पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाता है जिसके कारण पूर्व में भी कई लोग जान गवा चुके हैं। एंबुलेस नही मिलने के कारण काफी देर बाद परिजन अपने निजी वाहन से हजारीबाग इलाज के लिए ले गए।वही रोहित का स्तिथि नाजुक बताई जा रही है।
संवाददाता, मो० साजिद
