
चतरा : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदी में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई जिससे घर में रखें अनाज, कपड़ा, जेवरात, कागजात तथा रूपए व अन्य चीजों लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चानी गांव में बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी गांव में सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली आपूर्ति किया जाता है। वहीं लोगों ने बताया कि अभी तेज हवा चलने के वजह से अचानक घर में शॉक सर्किट से ब्रह्मदेव यादव पिता राघो यादव के खपरैल मकान में आग लग गया वही हल्की आग को देखकर घर वालों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के पड़ोस तथा ग्रामीण पहुंचे और और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन आग की लपेटे इतना तेज हो चुकी थी कि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने में असफल रहे। जिससे ब्रह्मदेव यादव के घर में रखें चावल गेहूं चना आलू कपड़ा जेवरात कुछ नगद यदि लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया। और ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि ब्रह्मदेव यादव के पास मात्र एक ही कच्चा मकान था । गरीब की आशियाना जल कर राख हो गया। जो पूरे परिवार बेघर हो गया है।जिससे इस बरसात के मौसम में जीवन यापन करना काफी मुश्किल हो गया है। इधर इस घटना के बारे में लावालौंग मुखिया ने बताया कि आपदा राहत कोष के माध्यम से इन लोगों की सहायता दिलाने का कोशिश करूंगा और प्राथमिकता के आधार पर अबुवा आवास भी इन लोगों को पहले दिया जाएगा।
संवाददाता, मो० साजिद
