
लावालौंग/चतरा : शुक्रवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय 63वीं सुब्रतो कब फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए बीपीओ ईश्वर राम ने बताया कि उक्त टूर्नामेंट का आयोजन अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय लावालौंग में किया गया।जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से अंदर 17 और अंदर 15 उम्र के बालक एवं बालिकाओं नें भाग लिया।मौके पर उद्घाटन मैच स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय लावालौंग एवं कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय के बीच खेला गया।जिसमें कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं नें जीत हासिल की।वहीं बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग के बच्चों नें बाजी मारी।वहीं अंडर 15 प्रतियोगिता में पारामातु विद्यालय के बच्चों नें जीत हासिल की।विजेता टीमों के हौसले को बुलंद करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ विपिन कुमार भारती,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं बीपीओ निरंजन कुमार नें मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।मैच में रेफरी की भूमिका शिक्षण टिकेन्द्र गंझू नें निभाई।प्रतियोगिता को सफल बनाने में नोडल खेल शिक्षक श्यामजीत यादव,संतोष राम, वीरेंद्र कुमार पाल,सकलदेव सिंह, मो इमरान,सुमंत कुमार,सपना दास,सविता सुमन,लेखापाल रजत कुमार नें अहम भूमिका निभाई।
संवाददाता, मो० साजिद
