
Chatra : 10 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को प्रातः 6 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में मनाया जाना है। इसके सफल संचालन हेतु उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार विकास भवन उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में करें योग रहें निरोग विषय पर चर्चा हुई। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लोग जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच योग की महत्ता को समझे इसके लिए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु तैयार किए रूप रेखा के बारे में बताया। उक्त बैठक में सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला प्रभारी पतंजलि कुमार विवेक, योग प्रशिक्षक धर्मदेव आर्य, विनोद प्रसाद, शौर्या कुमारी, प्रियंका सिंह, प्राचार्य एस एस गर्ल्स हाई स्कूल चतरा,जिला संयुक्त ओशोधालय चतरा के डाटा ऑपरेटर समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
