
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत केवाल पर गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने दोनों घरों से लाखों रुपए का जेवरात के साथ-साथ लाखों रुपए नगदी की चोरी कर फरार हो गए।चोरों ने केवाल पर गांव निवासी स्वर्गीय जीतन दांगी के पुत्र चरित्र दांगी के घर से 30 हजार रुपए नगर और लॉकेट,पायल समेत 50 हजार की जेवरात की चोरी कर ली है। जबकि केवाल पर गांव के ही धनेश्वर दांगी का पुत्र किशोर दांगी के घर से एक लाख रुपया नकद व दो जोड़ा पायल,लॉकेट,सोने का लॉकेट, लगभग डेढ़ लाख की जेवरात की चोरी कर फरार हो गया है।वहीं अज्ञात चोरों ने तीसरी घर बाली दांगी के घर में भी चोरी करने का प्रयास किया। परंतु घटना को अंजाम नहीं दे सके। जिसे ले भुक्त भोगी ने थाना में आवेदन दिया है।आवेदन के आलोक में पुलिस गांव में पहुंच मामले की तहकीकात करने में जुट गई है।
