
चतरा लोकसभा सांसद काली चरण सिंह को शहर के गंदौरी मंदिर समीप सामुदायिक जिम परिसर चतरा में जिला ताइक्वांडो संघ , क्रीड़ा भारती चतरा इकाई एव पतंजलि योग समिति सहित अन्य खेल संघ के द्वारा किया गया।
अभिनंदन समारोह में जिला के कई गण्यमान्य लोग के साथ जिला के सभी खेल प्रेमी एवम खेल संगठन के पदाधिकारी द्वारा अहम भूमिका निभाये।
अभिनंदन समारोह का संचालन चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव विकास केशरी ने करते हुए बोले की हमारे लोकप्रिय सांसद काली चरण सिंह से चतरा के लोगो को काफी उम्मीद है ।
और हर पल हर समय खरा उतरने का चतरा लोक सभा के लोगों की अपेक्षा है।
आगे श्री विकाश ने बोले की लोकसभा के कलंक को धोने वाले माननीय सांसद काली चरण सिंह चतरा के लिए एक नया इतिहास लिखना प्रारंभ कर दिए हैं।
जिला के लोगो को कई अनूठे विकास देखने को मिलेगा।
मुझे पीड़ा उन लोगो से जिसने मुझे भूमिहार बना दिया मुझे हिंदू बना दिया किसी ने भाजपाई बना दिया: कालीचरण सिंह
पहले मैं चतरा लोकसभा का एक व्यक्ति हू उसके बाद मैं आपके सेवक हूं,
चतरा लोकसभा के लोग ने बहुत बढी उपलब्धी पाई है जिस वक्त मैंने टिकट मांगा था उस वक्त मैने आपके भरोसे और आपसभी के दम पर पार्टी को वादा किया था कि में पांच लाख से चुनाव जीत कर आऊंगा।
उसी समय केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे बोला पांच लाख से जीतेंगे तो मै आपको झारखंड कोर्टे से मंत्री बना कर भेजूंगा।
मैं तो जीत गया हूं पर चतरा लोकसभा की जनता हार गये, मैं अगर मंत्री नहीं बना उसमें दोष कहीं न कहीं आपकी भी है,
मैं महज एक सांसद बन कर 60 वर्षो में जितना विकास नही हो पाया है ।
मैं वादा करता हूं कि महज 100 घंटे में लोकसभा में निवास करने वाले सभी जाति धर्म हिंदू मुस्लिम सिख इसाई के लिए दो बड़ी सौगात देने दे दिया हूं।
केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर मैंने एक मेडिकल कॉलेज चतरा में और चंदवा में फ्लाईओवर का अनुमति पर मुहर लगवा कर दिल्ली से लौटा हूं।
चतरा में बिजली की संकट की समस्या पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बोले की जनप्रतिंधीयो की निरंकुस्ता के वजह से वन विभाग में मात्र पांच पोल नही गढ़ा सके इसके वजह बिजली पानी की संकट गहरा गया है। कल ही मेरे संज्ञान मे बात आया है ,इससे जल्द ही निष्पादन किया जायेगा,इस इस मौके पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान उज्जवल दास पंकज दुबे भाजपा पूर्व अध्यक्ष विनय सिंह सनू अग्रवाल, राजीव मित्तल, फजलू रहमान , मो जमाल, मो बबलू सिंह, देवनंदन सोनी, जितेंद्र जैन, आनंद तांबी, मो जसीम, विकाश कुमार केशरी, सूरज, कुमार, सुनीता कुमारी,शैलेन्द्र सिंह,अभिजीत सिन्हा,रीना दुबे, मदन साह, सूर्यप्रकाश सिन्हा, जुगल कुमार, देवानंद कुमार, आदित्य,शुभम, दिलीप, वर्षा, प्रगति अनु, कृतिका, मान्या, वैष्णवी, दीपक सहित जिला के सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।
