
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंर्तगत हेडुम पंचायत का बाहागड़ा गांव के एक गर्भवती महिला का रेफरल अस्पताल सिमरिया में डॉक्टर की लापरवाही तथा गलत ईलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला राजेश गंझू के 29 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि बुधवार के सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से सिमरिया रेफरल अस्पताल में सुनीता देवी का अल्ट्रासाउंड करवाने के गए हुए थे । इस दौरान अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर और नर्स उन्हें अल्ट्रासाउंड नहीं करवाने तथा प्रसव का समय पूरा होने की बात कहने लगे। बिना पीड़ा का और बगैर जांच किए ही जबरदस्ती प्रसव करवाने को लेकर चले गए। इसके बाद महिला को सलाइन भी लगा दिया गया और फिर समय बीतने के बाद लगभग 8:00 बजे रात को धीरे-धीरे महिला का स्थिति बिगड़ने लगा। उसके बाद स्थिति को बिगड़ते देख वहां से डॉक्टर ने उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया।लेकिन परिजनों का कहना है कि अस्पताल से बाहर निकलते निकलते ही महिला का मौत हो चुका था। इस दौरान परिजनों ने सिमरिया रेफरल अस्पताल के डॉक्टर को लापरवाही और समय से पहले प्रसव करवाने का आरोप लगाया है। वही परिजनों ने बताया कि मौत होने के बाद डॉक्टरों ने डरा धमका कर शव को जल्दी घर लेकर जाने की बात कहने लगे। जिससे परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम किए ही शव को घर ले आए। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी अशोक करमाली से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस घटना से संबंधित हमने आवेदन आगे दे दिया है और 24 के घंटा के अंदर इसका जांच किया जाएगा।
संवाददाता, मो० साजिद
