हंटरगंज के कुब्बा में सवर्गी सुशील श्रीवास्तव की बड़े ही श्रद्धा सुमन के साथ मनाई गई नौवीं पुण्य तिथि।


चतरा जिला के हंटरगंज प्रखण्ड के पंचायत तिलहेत के ग्राम कुब्बा में निर्धारित कार्यक्रम के तहत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सवर्गीय सुशील श्रीवास्तव की नौवीं पुण्य तिथि बड़े ही श्रद्धा से मनाया गया।इस पुनीत कार्य में बतौर मुख्य अतिथि चतरा विधान सभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। विधि विधान एवं पूजा अर्चना कर स्वर्गीय सुशील श्रीवास्तव की स्थापित मूर्ति पर श्रद्धा सुमन के फूल बारी बारी से लोगों ने अर्पित किया। मुख्य अतिथि जनार्दन पासवान ने कार्यक्रम के उपरांत कहा कि दुनियां की यह नियति है कि जो इस धरती पर आया है उसे किसी न किसी बहाने जाना है।इस दुनियां को अलविदा कहने वाले मनुष्यों की अच्छे कार्यों को याद कर नमन किया जाता है।जो लोग सामाजिक सरोकार के कार्य और मानव उत्थान के कार्यों में अपने जीवन व्यतीत करते हैं उन्हें ऐसे ही एकत्रित हो कर रहती दुनियां तक याद किया जायेगा।इतना ही नहीं पीढ़ी दर पीढ़ी लोग याद करते रहेंगे। उनका गुण गान किया जाता है।सुशील श्रीवास्तव एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचार थे।मनुष्य दुनियां से चला जाता है विचार जीवित रह जाता है।क्षेत्र के गरीब गुरबा छात्र छात्राओं युवक युवतियों और महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने जो कार्य किए हैं वह स्मरणीय है।क्षेत्र के विकास के लिए जो उनका सपना था उसे पुरा करने के लिए उनके परिजन निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उनके परिजन और गांव वालों को उनके सपनों को पुरा करने के लिए हिम्मत और हौसला दे।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे सामाजिक और समाज सेवी सदियों में पैदा हुआ करते हैं जो अमर हो जाते हैं।
जबकि पैक्स अध्यक्ष मिथलेश श्रीवास्तव ने उनके जीवनी पर व्यापक प्रकाश डालते हुए उन्हें गरीबों का मसीहा करार दिया।
जबकि चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि उनके अधूरे सपनों को साकार करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाया जा रहा है।वह एक महान विभूति और विचारक थे जो मानव कल्याण और सामाजिक ताने बाने को सशक्त बनाने के लिए चिंतित रहते थे।देश की अखंडता संप्रभुता और आपसी भाई चारे पर जोर देते थे।
इस मौके पर मुख्य रूप से ओम प्रकाश वर्मा,प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह,मुखिया पति समरेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह,अनुज कुमार सिंह,पूर्व जिप सदस्य सुनील कुमार दास,जय हिंद पासवान, मुखिया अशोक कुमार यादव,सामाजिक कार्यकर्ता सह स्कॉलर रविन्द्र कुमार रवि,अधिवक्ता अभिलाष,अमित श्रीवास्तव,प्रिय रंजन,प्रवीण,राहुल कुमार, विरेंद्र कुमार,शशिकांत सहाय उर्फ बड़े के अतिरिक्त सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।