Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पुलिस का साथ देना पिता-पुत्र को पड़ा महंगा, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
    Chatra News

    पुलिस का साथ देना पिता-पुत्र को पड़ा महंगा, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 26, 2024Updated:May 26, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा में लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।उग्रवादियों के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाले हिम्मती पिता-पुत्र की हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती पेश कर दी है। पुलिस का साथ देने की किम्मत पंकज बिरहोर एवं उसके पिता को जान देकर चुकानी पड़ी है। घटना कुंदा थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित हिंदियाकला गांव में घटी है। दस्ते के साथ हथियारबंद नक्सलियों ने शनिवार की रात हिंदियाकला गांव में पहुंचकर पिता-पुत्र को अपने कब्जे में लेकर पहले उनकी बेरहमी से पिटाई की फिर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दो लोगों की नक्सल हत्या से ईलाके में सनसनी है, ग्रामीण दहशत में हैं। मृतक विलुप्तप्राय बिरहोर जाती के थे। घटना के करीब 12 घंटे के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। पुलिस के अधिकारी ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से मृतक पिता-पुत्र के शव को निजी वाहन से उठवाकर मौके से पांच किलोमीटर दूर पक्की सड़क पर मंगवा रही है। पुलिस के अधिकारी सुरक्षा कारणों से हिंदियाकला गांव नहीं पहुंच पाने की बात कर रहे हैं।

    नक्सली मंटू को पकड़कर किया था पुलिस को सुपुर्द

    बताते चले कि कुछ दिन पूर्व पंकज व उसके भाई विधायक बिरहोर ने टीएसपीसी के एक नक्सली मंटू गंझू को प्रधानमंत्री आवास योजना में लेवी मांगने के दौरान पकड़कर हथियार के साथ पुलिस के हवाले कर दिया था। घटना के बाद नक्सली का गुस्सा सातवें आसमान पर था।इसी का प्रतिशोध लेने के लिए नक्सलियों के द्वारा शनिवार की देर रात घटना को अंज़ाम दिया गया है।

    घटना के 12 घंटे बाद भी हिंदियाकला नहीं पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना के करीब 12 घंटे के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर बौरा गांव में रुककर एसपी सिमरिया एसडीपीओ अजय केशरी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों से स्थिति का जायजा लेते नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से घटनास्थल पर नहीं पहुंचने की बात कही है। हालांकि मामले में जिले के वरीय पुलिस अधिकारी अभी कैमरे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। एसपी विकास पांडेय ने इतना जरूर कहा है कि पिता-पुत्र की हत्या की घटना में संलिप्त नक्सलियों के धर-पकड़ को लेकर ईलाके की घेराबंदी की जा रही है। हर हाल में नक्सलियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। नक्सलियों के किस दस्ते ने घटना को अंजाम दिया है इसकी जांच की जा रही है।

    बिरसा आवास योजना के नाम पर मांगी जा रही थी लेवी

    मृतक के भाई विधायक बिरहोर ने बताया कि जिले के पूर्व उपायुक्त अबु इमरान कुछ दिन पूर्व गांव में आए थे। उस दौरान उन्होंने गांव में जरूर के मुताबिक 10 बिरहोर परिवारों को बिरसा आवास दिया था। जिसका देखरेख मृतक और उसका भाई कर रहे थे। इसी दौरान टीएसपीसी के नक्सलियों के छह सदस्यों का दस्ता पूर्व में गांव में पहुंचा था और प्रति आवास दस हजार रुपये लेवी की मांग की जा रही थी। जिसका विरोध करते हुए पंकज और उसके भाई ने ग्रामीणों के सहयोग से दस्ते में शामिल हथियारबंद उग्रवादी मंटू गंझू को पड़कर हथियार के साथ पुलिस के हवाले कर दिया था। परिजनों के अनुसार नक्सलियों को गांव में लाने में गांव के ही सुदेश्वर यादव नामक शख्स ने भूमिका निभाई थी। जिसे पुलिस ने पड़कर जेल भेज दिया है।

    मरते-मरते पंकज ने कर दी नक्सलियों की धुनाई

    मृतक के भाई के अनुसार देर रात करीब 60 से 70 की संख्या में आए वर्दीधारी हथियारबंद टीएसपीसी नक्सली दस्ते ने पहले घर का दरवाजा खुलवाने के प्रयास किया। जिसके बाद जब घर मे सो रहे पंकज और उसके वृद्ध पिता ने दरवाजा नहीं खोला तो नक्सलियों ने तोड़ने का प्रयास किया। उसके बाद भी जब दरवाजा नहीं टूटा तो घर में लगे करकट सीट को तोड़कर ऊपर से घर मे बंद परिजनों पर ईंट, पत्थर और टांगी से हमला किया। इसके बाद पंकज ने घर का दरवाजा खोलते हुए हाथ मे रखे टांगी से नक्सलियों पर धावा बोल दिया। इस दौरान उसने दस्ते में शामिल दो नक्सलियों की पिटाई भी कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने पंकज को पड़कर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर घर के आंगन में ही उसे दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंकज की हत्या के बाद नक्सली उसके भाई को ढूंढने लगे। जब भाई घर में नहीं मिला तो बौखलाए नक्सलियों ने घर के भीतर सो रहे पंकज के वृद्ध पिता को घसीट कर बाहर निकाला और ईंट, पत्थर और लोहे के रड से कूचकर उनकी भी निर्मम हत्या कर दी। हालांकि नक्सलियों के आने से चंद मिनट पूर्व ही पंकज का बड़ा भाई घर से खाना खाकर बाहर निकाला था, जिससे उसकी जान बच गई।

    गांव में बने पुलिस पिकेट, नक्सलियों पर लगेगा लगाम

    घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गांव में पुलिस विकेट बनाने की मांग की है। कहा है कि इस गांव में पूर्व से ही विभिन्न नक्सली संगठनों का वर्चस्व रहा है। यह गांव प्रतापपुर और कुंदा प्रखंड मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर घोर जंगल में स्थित है। ऐसे में यहां नक्सल गतिविधि की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती है तबतक नक्सली घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बनते हैं। जिससे ग्रामीण दहशत में जीने को विवश है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

    June 22, 2026

    Chatra News : जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न, प्रारंभिक विद्यालयों का जोन निर्धारण किया गया।

    June 22, 2026

    Chatra News : जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न विकास योजनाओं का अनुमोदन

    June 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 22, 2026
    • Chatra News : जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न, प्रारंभिक विद्यालयों का जोन निर्धारण किया गया। June 22, 2026
    • Chatra News : जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न विकास योजनाओं का अनुमोदन June 22, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.