
चतरा : हंटरगंज थाना क्षेत्र के सिलवार गांव में एक विवाहिता का शव कुवां से बरामद किया गया। इस मामले में मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। इस मामले में मृतका सोनवन्ति देवी के चाचा उत्तम यादव ने मृतका की सास कांति देवी, ससुर देवलाल यादव और ननद रीना यादव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ससुर और ननद फरार हैं
