Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चुनाव चेतना अप्रतिम कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम चतरा में प्रातः 06ः00 बजे से भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ
    Chatra News

    चुनाव चेतना अप्रतिम कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम चतरा में प्रातः 06ः00 बजे से भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप ने कहा 20 मई को चतरा में लोकसभा चुनाव निर्धारित है। आप सभी लोग इस चुनावी महापर्व में भाग लें। स्वयं मतदान करें तथा पुरे परिवार के साथ मतदान करें और अपने आस पास और जननेवाले लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। आप सभी लोगों ने लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए शपथ लिया तथा सभी प्रखण्डों से आए लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अपने घर को लौटने के बाद 20 मई को स्वयं भी और परिवार के साथ मतदान करने हेतु संबंधित बूथ केन्द्रों पर जाएंगे तथा आस पास के लोगों को भी मतदान केन्द्र पहुंच कर वोट करने के लिए उत्साहित करेंगे। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, वृद्ध मतदाताओं के लिए वाहन, बैठने के लिए शेड समेत अन्य सुविधाएं चुनाव आयोग द्वारा दी जा रही हैं। सभी मतदाता निर्भीक एवं भयमुक्त होकर मतदान करें इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने चुनाव का पर्व देश का गर्व वोट करेगा चतरा 20 मई को 300×200 फीट की भव्य कलाकृति बनाई जिसे देखने के लिए जिले के विभिन्न प्रखण्डों व जिला मुख्यालय के 10000 से अधिक मतदाता दर्शक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान ही सेल्फी अभियान में हजारों से अधिक की संख्या में महिला/पुरूष मतदाता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सेल्फी खिंचाई। वहीं हस्ताक्षर अभियान, मै वोट जरूर करूंगा बोर्ड पर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, जिले के अधिकारियों समेत मतदाताओं ने हस्ताक्षर किया। स्वीप कार्यक्रम के तहत उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बनाए गए निर्वाचन से संबंधित दो वीडियो फिल्म का विमोचन किया गया। साथ ही चतरा की बेटी साक्षी प्रिया दुबे एवं शालिनी दुबे एवं टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के बच्चे के द्वारा भी नृत्य की प्रस्तुति की गई ।
    जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्यनशील है। इसी क्रम में चुनाव चेतना कार्यक्रम आज जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम चतरा में आयोजित किया गया। आप सभी से अपील है कि जिला प्रशासन को इस कार्य में सहयोग करें एवं 20 मई 2024 को अपने घरों से निकल कर मतदान केन्द्र पहुंच कर वोट अवश्य करें। सभी लोगों ने मिलकर एक स्वर में 20 मई को वोट करेगा चतरा का नारा बुलंद किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगे कहा इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मात्र एक दिन पूर्व इसकी अधिकारिक घोषणा की गई थी फिर भी मतदाताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। हम सभी मतदाताओं से अपील करते है कि जिस तरह आप सभी इस कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम को सफल बनाया उसी प्रकार 20 मई को भी अपनेे मतदान केन्द्र पर जाकर अपने परिवार के साथ मत का प्रयोग जरूर करें। मीडिया से बात चीत के दौरान बताया कि जिले के स्वीप टीम एवं सभी संबंधित अधिकारी द्वारा बहुत ही कम समय में कार्यक्रम की रूप रेखा को तैयार किया गया जिसके लिए सभी को बधाई।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.