Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड-बिहार के सीमांत इलाके के भा०क०पा० माओवादी दस्ते से सुरक्षाबलों की मुठभेड, 25 लाख इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान और अजीत उरांव सहित तीन शीर्ष माओवादी ढेर ।
    Chatra News

    झारखंड-बिहार के सीमांत इलाके के भा०क०पा० माओवादी दस्ते से सुरक्षाबलों की मुठभेड, 25 लाख इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान और अजीत उरांव सहित तीन शीर्ष माओवादी ढेर ।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     Chatra :-महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य में भा०क०पा० (माओवादी) संगठन के विरूद्ध रणनीति युक्त लगातार करारा प्रहार किया जा रहा है शीर्ष उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए झारखंड पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे योजनाबद्ध नक्सल अभियान काफी प्रभावशाली सिद्ध हो रहे हैं। झारखंड के चतरा एवं पलामू के सीमांत इलाके में झारखंड पुलिस की गुप्त सूचना पर भाकपा (माओवादी) के इस इलाके में सबसे सक्रिय एवं कुख्यात नारक दस्ते पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दिनांक 03.04.2023 को चतरा के लावालौंग थानान्तर्गत ग्रहे वन क्षेत्र में भा०क०पा० (माओवादी) के 25 लाख इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान उर्फ अरूण और अजीत उरांव उर्फ चालीस के दस्ते के जमावड़े की सूचना पर संयुक्त अभियान दल चतरा पुलिस, 203 कोबरा टीम तथा सी०आर०पी०एफ० 134 बटालियन का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान दल उक्त जंगली क्षेत्र का सघन जांच करते हुए आगे बढ़ रहा था की घात लगाए हुए माओवादियों ने सुरक्षा दलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उग्रवादियों की गोलीबारी पर जबावी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। अभियान दल को भारी पड़ता देख माओवादी नेता अपने दस्ते के सदस्यों के साथ भाग खड़े हुए मुठभेड़ के बाद इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं। बता दें की तलाशी के दौरान पाँच माओवादियों का शव अत्याधुनिक हथियार के साथ बरामद हुआ है। इस संयुक्त अभियान में नक्सलियों का एक बड़ा कैम्प भी ध्वस्त कर दिया गया है। अत्याधुनिक हथियार, गोलियों के जखिरे के साथ अन्य जरूरी समानों की भी बरामदगी हुई है। शुरूआती जांच पड़ताल में मारे गये पाँचों नक्सलियों की पहचान गौतम पासवान सैक सदस्य 25 लाख इनामी , अजीत उरांव उर्फ चार्लीस सैक सदस्य, 25 लाख इनामी, अमर गंझू सब जोनल सदस्य, 05 लाख इनामी, अजय यादव उर्फ नंदु सब जोनल सदस्य,5 लाख इनामी एवं संजीत भुंईया सब जोनल सदस्य के रूप में हुई है। इस सर्च अभियान में दो ए0के0 47, एक इंसास राइफल, दो अन्य राइफल के साथ. सैंकड़ो गोलियाँ एवं अन्य दैनिक उपयोग का समान भी बरामद हुआ है, जिसके सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। इस सीमांत इलाके पर मिली बड़ी सफलता से नक्सलियों की कमर टूट गयी है। गौतम पासवान की टीम को माओवादियों के एक सशक्त दस्ते के रूप में जाना जाता था जो लगातार कई वर्षों से पुलिस बल एवं आम लोगों को क्षति पहुँचा रहा था। यह झारखण्ड पुलिस के लिए बहुत बड़ी सफलता है।

    उग्रवाद उन्मूलन में झारखंड पुलिस की चौतरफा कार्रवाई जारी।

    सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। ज्ञात हो पिछले दिनों झारखण्ड छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़, चाईबासा-सरायकेला-खूँटी के सीमावर्ती ट्राई जंक्शन क्षेत्र को सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान से नक्सलियों से लगभग मुक्त करा लिया गया है। झारखण्ड पुलिस एवं सी०आर०पी०एफ० कुशल नेतृत्व, रणनीति और दृढ़ संकल्प के साथ नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार प्रयासरत है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.