Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु ऑनलाइन माध्यम से अधिकारियों के साथ किया बैठक,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।
    Chatra News

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु ऑनलाइन माध्यम से अधिकारियों के साथ किया बैठक,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर गूगल मीट के माध्यम से बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से छुटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूचि में शामिल करने हेतु प्राप्त किए जा रहे प्रपत्र-6 की स्थिति (परियोजनाओ के श्रमिकों का भी फार्म 6 के माध्यम से मतदाता सूचि में नाम जोड़ने से संबंधित), सीएपीएफ लोकेशनवार मूलभुत सुविधाएं, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल द्वारा निर्माण कराए जा रहे स्नानागार एवं शौचालय आदि कार्यों, शौचालय निर्माण किस मद से कराया जा रहा है, जिले के सभी बूथों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वीप गतिविधि, विद्युत की उपलब्धता समेत अन्य की बिन्दुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सीएपीएफ लोकेशन पर किए जा रहे शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही उन्होने कहा ससमय शौचालय निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाय। वैसे बूथ जहां पर विद्युत की उपलब्धता नहीं है वैसे बूथों पर विद्युत आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था कर लिया जाय। आगे कहा जहां शौचालय बना हुआ है और संचालित नहीं है उसे मरम्मति कराते हुए संचालित कराने का निर्देश दिया। कहा निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही देखी जाएगी तो अविलम्ब अधिकारी और कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कार्यों का निर्वहन इमानदारी पूर्वक करें। वर्ष 2019 के निर्वाचन के दौरान वैसे बूथ जहां 46 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है उसकी सूचि उपलब्ध कराते हुए वैसे बूथों पर विशेष रूप से स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिससे लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिक से अधिक मतदाता अपना मत का प्रयोग कर सके। उन्होने कहा कम प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र समेत अन्य स्थलों पर किए जाने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का रोस्टर प्लान उपलब्ध कराएं। जिन प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों का कार्य निर्वाचन के दौरान संतोषजनक होगा वैसे पदाधिकारियों के कार्याें की समीक्षा कर उन्हे सम्मानित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वैसे मतदाता जिनका नाम अभी तक मतदाता सूचि में शामिल नहीं हो सका है वैसे मतदाता 23 अप्रैल 2024 के संध्या तक बूथ स्तर के पदाधिकारी से मिलकर या ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूचि में शामिल करा सकते है। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया/चतरा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, संबंधित कार्यपालक अभियंता समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.