
चतरा : अफीम तस्करों को पुलिस ने दिया एक और बड़ा झटका। गिद्धौर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। एक करोड़ चालीस लाख के अफीम के अवैध खेप के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया । एसपी विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित गिद्धौर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई। थाना क्षेत्र के बरली टोला में छापामार कर सुरक्षाबलों ने मवेशी सेड में स्टॉक कर रखा 28 किलो अफीम के साथ तस्कर महेंद्र दांगी व दीपेंद्र दांगी को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का दो मोबाईल फोन जप्त किया गया । अफीम के खेप को तस्करी के लिये बाहर भेजने में जुटे थे तस्कर।गिरफ्तार अभिलेखों के विरुद्ध गिद्धौर थाना कांड संख्या-28/2024, दिनांक-20.04.2024 धारा-18 (बी)/25/28/29 NDPS Act दर्ज कर गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।एसडीपीओ अजय कुमार केशरी ने की पुष्टि। अभियान में एसडीपीओ के अलावे थाना प्रभारी अमित गुप्ता व सशस्त्र बल के जवान थे शामिल। तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में मचा हड़कंप।
