चतरा :-उपप्रमुख जिला संघ चुनाव को लेकर गुरूवार को चतरा पीएचडी कार्यलय के सामने स्थित ईटखोरी उपप्रमुख संजय गुप्ता के आवास पर बैठक किया।जिसकी अध्यक्षता सिमरिया उपप्रमुख दमोदर गोप एवं संचालन हंटरगंज उपप्रमुख राहुल कुमार गुप्ता ने किया।बैठक में सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया की ईटखोरी उपप्रमुख संजय कुमार गुप्ता के उप प्रमुख संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया है वही प्रतापपुर उप प्रमुख कविता देवी को सचिव,गिद्धौर उपप्रमुख प्रितम यादव को कोषाध्यक्ष,हंटरगंज उपप्रमुख राहुल कुमार गुप्ता,टडंवा उपप्रमुख जितेन्द्र कुमार सिंह,लावालौंग उपप्रमुख महमुद खान व सिमरिया उपप्रमुख दामोदर गोप को उपाध्यक्ष एवं चतरा उपप्रमुख नीलम देवी को मिडीया प्रभारी बनाया गया है चुने गये अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,मिडिया प्रभारी व कार्यकरणी सदस्य को माला पहनाकर स्वागत किया है बैठक के बाद संघ के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया उपप्रमुख संघ का चुनाव जिला एवं राज्य में संगठन को मजबूत करना है आगे कहा की संघ के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडो में उपप्रमुख हेतु कार्यलय व्यवस्थित करने,पंचायत समिति मद से प्रखंड या प्रखंड के पंचायतो में क्रियान्वित योजना स्थल पर लगाए जाने वाले बोर्ड में उपप्रमुख का नाम भी उल्लेख करने समेत अन्य विभिन्न मांगो को लेकर उपायुक्त चतरा को मिलने की बात कही।बैठक के पहले जिला के सभी उपप्रमुखो ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।इस मौके पर मयुरहंड उपप्रमुख पुनम कुमारी,पत्थलगड्डा उपप्रमुख संगीता कुमारी,कान्हाचट्टी उपप्रमुख सुमन कुमार सिंह,कुन्दा उपप्रमुख सतेन्द्र साव समेत जिले के सभी उपप्रमुख मौजूद थे।
Related Posts
Add A Comment

