
चतरा जिला पर्षद अध्यक्ष ममता कुमारी ने अबुआ आवास योजना में भारी ” गड़बड़ी किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए पुनः लाभुकों की सूची का अवलोकन कर योग्य लाभुकों को अबुआ आवास आवंटित किए जाने का अनुरोध की हैं। उन्होंने उपयुक्त व जिला परिषद सचिव सह डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता, चतरा एसडीओ सुरेंद्र उरांव और सिमरिया एसडीओ सन्नी राज के नाम जारी पत्र के माध्यम से कहा गया है कि अबुआ आवास की सूची अवलोकन करने से ज्ञात होता है कि अयोग्य लाभुकों को अबुआ आवास की सूची में नाम शामिल किया गया है। जो नियम विरुद्ध है। जिन व्यक्तियों का पक्का मकान है वैसे लोगों को अबुआ आवास की सूची में नाम दर्ज है। इस लिए आवश्यक जांच करते हुए पुनः सूची सुधार कर योग्य लाभुकों को सूची नाम जोड़ा जाए और गरीबों को मिलने वाला अबुआ आवास गरीबों को सही ढंग से मिल सके।
