
चतरा के नगवा मोहल्ले में तीन दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ 12 फरवरी से शुरू हो रहा है। यज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर है। आचार्य बिनोद मिश्र जी महाराज ने बताया कि 12 फरवरी को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर का भ्रमण करते हुए हेरू जलाशय पहुचेगी। जहाँ आचार्य विनोद के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया जाएगा। शहर का भ्रमण करते हुए कलश यात्री कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को अधिवास, 14 फरवरी को हवन पूजन एवं 15 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया गया है। यज्ञ को लेकर देवघर से कथा वाचिका देवी ज्योति शास्त्री तथा कथा वाचक आचार्य छोटे सरकार को बुलाया गया। जो रात आठ बजे से प्रवचन करेंगे। यज्ञ के सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष महरू यादव, उपाध्यक्ष रामचंद्र साव, कोषाध्यक्ष नेपाली साव व पुनीत कुमार, सचिव फंटूश, सुदेश कुमार के अलावा दीपक यादव, टिंकू कुमार, मंडल कुमार, पंकज कुमार, पप्पू प्रसाद, प्रमोद ठाकुर, अन्ना गुप्ता, मुन्ना राम,संतन कुमार ,टिंकू कुमार ,श्रवण कुमार, डबलू साव व बब्लू यादव लगे हुए हैं।
