
लावालौंग: चतरा ज़िले के लावालौंग प्रखंड में कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच लचर विद्युत व्यवस्था से आम जनता परेशान है। 6 महिनो से कोलकोले पंचायत के दर्जनों गांव ढिबरी युग जीने को मजबूर हैं, तथा बिजली उपभोक्ता परेशान और त्रस्त है। इस क्षेत्र में बिजली बहाल नही होने से प्रतिदिन कई बार लोगो को बड़ी घटनाओं से गुजरना पड़ रहा है। खास तौर पर इसका सबसे बड़ा असर बच्चों, बुजर्ग तथा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली की चरमराई व्यवस्था के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा पड़ता हैं। वही इन दिनों बच्चो का परीक्षा भी चल रहा है। क्षेत्र में कब बिजली आएगी लोग टकटकी लगाए बैठे है। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है तथा विभाग को जल्द बिजली बहाल करने की अपील किया है।
संवाददाता, मो० साजिद
