Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा।
    Chatra News

    उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना एवं अन्य विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रूबर्न मिशन योजना इत्यादि की समीक्षात्मक बैठक की गई।

    बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना समेत अन्य विकास योजनाओं कि प्रखण्डवार समीक्षा की गई। उन्होने कहा राज्य सरकार, केन्द्र सरकार व जिला प्रशासन के प्राथमिकता वाले योजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पूर्ण करें। वहीं विकास योजनाओं को लेकर कहा वैसी योजनाएं जो वन विभाग या भूमि के कारण लंबित है वैसी योजनाओं में संबंधित के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण कराएं और संबंधित को हस्तगत कराना सुनिश्चित करें। आगे उन्होने कहा जिले भर में सभी पात्र लाभूकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें काफी संख्या में आवास विहीन जिनको आवास की आवश्यकता है उनके द्वारा शिविर में आवेदन किया गया है। इन सभी लाभूकों का नियम संगत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता का जांच करते हुए अबुआ आवास योजना से लाभान्वित करें।

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिन लाभूकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि आवास बनाने के लिए दे दी गई है उन लाभूकों का आवास पूर्ण कराएं। वैसे लाभूक जिन्हे किश्त की राशि अभी तक नहीं दी गई है उसकी किस्त की राशि जल्द से जल्द देना सुनिश्चित करें।

    15वें वित्त

    15वें वित्त अंतर्गत जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत एवं अन्य में प्राप्त आंवटन के विरूद्ध खर्च किए गए राशि की क्रमवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    समीक्षा के क्रम में उन्होने कहा जिन पंचायत सचिवालय में पेयजल की समस्या है और वहां तक पहुंच पथ नहीं है उसका भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होने कहा वर्तमान में 152 पंचायतों में प्रज्ञा केन्द्र का संचालन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी कार्यालय प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा यह सुनिश्चित करें कि सभी पदाधिकारी/कर्मी शत प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थित दर्ज करेंगे।

    सामाजिक सुरक्षा

    चतरा जिला अंतर्गत योजनावार पेंशनधारियों का मासिक भुगतान से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होने कहा प्रत्येक माह सभी पेंशनधारियों का भुगतान हो और कहा वैसे पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा गया।

    शिक्षा विभाग

    जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि कल्याण विभाग द्वारा जिन बच्चों का साइकिल की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा चुकी है उन बच्चों का साइकिल खरीदवाना सुनिश्चित करें।

    वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना

    वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के निर्माण हेतु कहा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संबंधित अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करें और बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के लक्ष्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं।

    बैठक के अंत में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को संचालित योजनाओं को पूर्ण करने में आनेवाली कठिनाइयों को साझा करने से संबंधित आमंत्रित किया गया। उन्होने कहा किसी भी परिस्थति में जन कल्याणकारी योजनओं व विकास योजना लंबित न रहे सभी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण कराएं।

    उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीन्द्र भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

    September 24, 2026

    लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक

    September 24, 2026

    रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

    September 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.