
प्रतापपुर /चतरा : प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते हुए कंपकपाती ठंड को देखते हुए रविवार को चंद्रवशी समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं के द्वारा गरीब,असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच सैंकड़ो कंबल का वितरण किया गया।यह कंबल का वितरण सेवानिवृत शिक्षक विजय राम चंद्रवंशी एवं शिवनंदन सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान प्रखंड के प्रतापपुर,बभने,बलवादोहर,रामपुर,कारूडीह, शिवपुर,कोशियारा,बधार,सहित कई गांवों में निवास कर रहे गरीब,असहाय,एवं जरूरतमंदों को चिन्हित करते हुए चंद्रवंशी समाज के युवाओं द्वारा सैंकड़ो कंबल का वितरण किया गया।इस कंबल वितरण में समाज के अहम योगदान देने वालो में जयप्रकाश चंद्रवंशी (गुड्डू),वार्ड सदस्य विक्कू सिंह चंद्रवंशी,एपेक्स अकादमी के प्रधानाध्यापक रघुबीर राम चंद्रावशी,सोनू राम चंद्रवशी,वार्ड सदस्य प्राण कुमार चंद्रवशी सहित कई अन्य लोगों का नाम शामिल है।उपरोक्त कंबल वितरण के संबध में नेतृत्वकर्ता विजय राम चंद्रवशी ने बताया की बढ़ते हुए कंपकपाती ठंड को देखते हुए गरीब,असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।उन्होंने बताया की प्रखंड क्षेत्र में जो बेहद जरूरतमंद लोग है उन्हे चिन्हित कर कंबल दिया गया है।ताकि ठंड से बच सके।एवं जो भी जरूरतमंद छूट गए है उन्हे भी चिन्हित कर कंबल का वितरण ससमय किया जाएगा।
