Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चतरा, जिले वासियों को दिया करीब 500 करोड़ का सौगात
    Chatra News

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चतरा, जिले वासियों को दिया करीब 500 करोड़ का सौगात

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को चतरा पहुंचे। इस दौरान वे सिमरिया के करबला मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, के अलावा , बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुवे मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के शासन में राज्य विकास के क्षेत्र मे हासिए पर था। परंतु जैसे ही हमारी सरकार बनी तभी हमने कहा था कि यह सरकार दिल्ली या रांची से नहीं बल्कि गांव से चलेगी। क्योंकि जब गांव मजबूत और विकसित होगा तभी हमारा राज्य और देश विकसित होगा। क्योंकि गांव में ही देश की 80 प्रतिशत आबादी बसती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोयला का हमारा अरबों रुपया बकाया है। जब हम मांगते है तो ईडी को मेरे पीछे लगा दिया जाता है। आज कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है विपक्षी पार्टियों के द्वारा उसे झंझावात में डालने का प्रयास किया जाता रहा है। परंतु हमारी सरकार निर्भीक होकर काम कर रही है। गांव गांव तक विकास कार्य को पहुंचाने के लिए ! आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ताकि विकास से वंचित लोगों तक विकास कार्य को पहुंचाया जा सके। उन्होंने पूर्व व्रती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की उस सरकार के द्वारा सरकारी खजाने को लूट लिया गया। 11 लाख गरीबों का राशन कार्ड डिलीट कर दिया गया । ऐसे में मजबूरी वश यहां के लोग काम करने के लिए गुजरात, उत्तर प्रदेश जाने लगे। परंतु हमारी सरकार बनते ही हमने ऐसे ही गरीब गुरबों के लिए सर्वजन पेंशन योजना लागू किया। इतना ही नहीं जो लड़की 18 वर्ष के उम्र के बाद विधवा हो जाती है उसके लिए विधवा पेंशन लागू किया। उन्होंने कहा की सभी उम्र के महिला व पुरुष को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा राशि मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की बेटी अब बोझ नहीं बनेगी उसे सरकार अपने खर्च पर पढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि सिमरिया अनुमंडल की घोषणा हमने ही किया था, आज उदघाटन भी मेरे ही द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिमरिया चतरा बाई पास सड़क पास हो गया है, इसका भी जल्द शिलान्यास किया जायेगा। कार्यक्रम को मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार को जुमलेबाजी की सरकार बताया। कहा की इनके द्वारा विकास करने के बजाय कभी स्टील प्लांट तो कभी गया चतरा रेल निर्माण की घोषणा तो किया परंतु कभी पूरा नहीं हुआ। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सीएम के कार्यकाल में बिजली की व्यवस्था से लेकर किसानों के बीच कृषि सुखाड़ योजना के लाभ से लोगों को लाभान्वित करने की बात कही।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने

    1. 780 करोड़ की परिसंपत्ति का किया वितरण

    इसके तहत पशुपालन विभाग, जिला गब्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला मत्स्य विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं से संबंधित कुल 221.780 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया । वहीं ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल चतरा की 8 योजना, भवन प्रमण्डल चतरा की 5 योजना, एन.आर.ई.पी चतरा की 5 योजना ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चतरा की 1 योजना , पथ निर्माण विभाग पथ प्रमण्डल चतरा की 1 योजना, जिला परिषद चतरा की 141 योजना कुल 137,01,05,282 राशि की कुल 161 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं
    ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यप्रमण्डल चतरा की 9 योजना, भवन प्रमण्डल चतरा की 5 योजना, एन.आर.ई.पी चतरा की 36 योजना, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चतरा की 87 योजना, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमण्डल चतरा की 5 योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा की 1 योजना, जिला परिषद चतरा की 96 योजना, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की 2 योजना अर्थात 112,79,25,245 करोड़ की राशि के 241 योजनाओं का उद्घाटन किया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई

    June 27, 2026

    Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी

    June 27, 2026

    चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    • कान्हाचट्टी के युवाओं ने तय किया हजारों किलोमीटर का रोमांचक सफर, नेपाल से लेह-लद्दाख और कश्मीर तक की यात्रा बनी प्रेरणा June 27, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.