Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग पशु मेला अपने आप में बनाया रिकार्ड, खुली पशु  डाक मेले में 12 लाख 56 हजार की लगी बोली
    Chatra News

    लावालौंग पशु मेला अपने आप में बनाया रिकार्ड, खुली पशु  डाक मेले में 12 लाख 56 हजार की लगी बोली

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग: प्रखंड मुख्यालय में हर वर्ष लगने वाला लावालौंग पशु मेला का डाक शनिवार को संपन्न हो गया। जिसमें  आज तक की सबसे ऊंची बोली लगाकर कोलकोले के अनिल कुमार साव ने अपने नाम से बंदोबस्त कराया। सबसे पहले बीडीओ सह अंचल अधिकारी विपिन कुमार ने उपस्थित लोगों को मेले के सैरात बंदोबस्ती का नियम  बताते हुए, मेले का न्यूनतम बोली से लोगों को अवगत कराया। जिसके बाद मेले में खुली डाक बोलने का क्रम नम्बर
    एक सत्यनारायण प्रजापति से शुरू किया गया। ज्ञात हो कि लावालौंग पशु मेला का इतिहास सैकड़ो वर्षों पुराना है। यह मेला हर वर्ष दिसंबर के महीने में अगहन पूर्णिमा के नाम पर लगता है। लेकिन यह मेला पूर्णिया से 10 दिन पहले से लेकर मकर संक्रांति तक रहता है। जिसमें में छोटे-बड़े सभी तरह के पशुओं की खरीद बिक्री भारी मात्रा में की जाती है। किसी जमाने में इस मेले को बिहार के सोनपुर मेले के बाद अखंड बिहार का दूसरा सबसे बड़ा मेला कहा जाता था। उस समय यह मेल लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में लगता था। जो अब महज 15 से 20 एकड़ भूमि पर ही सिमट कर रह गया है। शनिवार को हुए मेले के सैरात डाक में मेले के इतिहास का सबसे बड़ा बोली लगाया गया। मेले का डाक 324000 रूपए से शुरू हुआ जिसमें 12 लाख 56 हज़ार रूपयों की बोली लगाकर अनिल कुमार साव ने मेले का बंदोबस्ती अपने नाम पर किया। वही 12 लाख 55 हज़ार रुपए की बोली लगाकर रघु राम दूसरे नंबर पर और 12 लाख 53 हज़ार रुपए की बोली लगाकर मोहम्मद एजाजुल तीसरे नंबर पर रहे। मौके पर अंचल के कर्मियों के अलावा सैकड़ो गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित थे।

    संवाददाता, मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उपायुक्त ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा

    July 8, 2026

    Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा

    July 8, 2026

    Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उपायुक्त ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा July 8, 2026
    • Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा July 8, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.