Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गिद्धौर प्रखंड, चतरा, व पत्थलगडा प्रखण्ड के बिरहोर टोला में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण
    Chatra News

    उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गिद्धौर प्रखंड, चतरा, व पत्थलगडा प्रखण्ड के बिरहोर टोला में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिले भर में बिरहोर व आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसे लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने चतरा प्रखण्ड के ग्राम चटनियां पहुंच कैंप का निरीक्षण किया। वहीं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व बी.एल.ओ. से अभी तक भरे गए फार्म 6 की विस्तृत जानकारी ली। वहीं बढ़ते ठंड को देखते हुए उन्होने बिरहोर परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया। उपायुक्त ने बिरहोर परिवारों के स्वास्थ्य जांच हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच कैंप का जायजा लिया। जांच कैंप में उपलब्ध दवाओं की उन्होने जांच किया और निर्देशित किया कि कैंप में बिरहोर परिवारों का स्वास्थ्य जांच शत प्रतिशत करें और अगर जांच के क्रम में वैसे मरीज पायें जाते है जिनका इलाज कैंप में संभव नहीं है तो उसे अविलम्ब सदर अस्पताल रेफर करते हुए समुचित इलाज कराना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात गिद्धौर प्रखण्ड के जपुआ बिरहो टोला पहुंच बी0एल0ओ0 द्वारा नए मतदाता को जोड़ने हेतु किए जा रहे कार्यों का विस्तृत जानकारी लिया। वहीं मौके पर उन्होने बिरहोर परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया। पत्थलगडा प्रखण्ड के बरवाडीह पंचायत के शीतलपुर बिरहोर टोला में पहुंच उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए जा रहे कार्याें का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होने बिरहोर परिवारों के बीच कम्बल एवं धोती साड़ी योजना के तहत धोती एवं साड़ी का वितरण किया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

    July 15, 2026

    चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान

    July 15, 2026

    Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी July 15, 2026
    • चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान July 15, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण July 14, 2026
    • NO Entry तोड़ने वालों पर CO गौरव कुमार का सख्त एक्शन, दो कोयला हाइवा चालकों पर FIR की July 14, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में झूलते बिजली के तार बने मौत का फंदा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा July 14, 2026
    • Chatra News : बिरजू भुइयां के घर के पास चापाकल बंद — टोले में पानी का विकट संकट July 14, 2026
    • Crime news : राहुल दुबे गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद; पिपरवार‑टंडवा में बड़ी वारदात टली July 14, 2026
    • मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक संपन्न,अनाथ, एकल अभिभावक एवं जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं : उपायुक्त July 13, 2026
    • कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित July 13, 2026
    • जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक संपन्न वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें : उपायुक्त July 13, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.