Chatra :-प्रतापपुर प्रखंड के बरूरा पंचायत के लिप्ता कठौतिया स्थित उत्क्रमित विद्यालय के प्रांगन में मंगलवार को सीआरपीएफ 190 बटालियन ने एक शिविर का आयोजन किया ।यह आयोजन सीआरपीएफ जवानो ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ के190 वीं वाहिनी के मनोज कुमार कमांटेन्ट के निर्देश पर आयोजित किया गया ।तथा इस कार्यक्रम का नेतृत्व सीआरपीएफ जी/ 190 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेन्ट मनीष कुमार के द्वारा किया गया ।इस शिविर में लिप्ता, नारायणपुर, कठौतिया सहित कई गांव के ग्रामीणो के बीच दैनिक उपयोग हेतू साडी,पानी टैंक,तिरपाल,सोलर लालटेन का वितरण किया गया ।वही स्कूली बच्चो के बीच स्कूल बैंग,नोट बुक,पेन,पेंसिल का वितरण किया गया ।साथ ही ग्रामीणो व बच्चो को पर्यावरण संतुलन बनानें व पर्यावरण की हरियाली बनाने के लिए फलदार पेड पौधे का वितरण किया गया ।इस कार्यक्रम मे सहायक कमांडेन्ट मनीष कुमार ने उपस्थित सभी ग्रामीणो को इस कार्यक्रम में शामिल होने तथा सुचारू रूप से सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया ।बता दे कि सीआरपीएफ के द्वारा गांव के ग्रामीणो के बीच जनता और पुलिस बल मे आपसी सामंजस्य बनाने और क्षेत्र में शांति का महौल बनाए रखने के उद्देश्य से ही इस तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहे है।
इस मौके पर पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह के आलाबे काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे दर्जनो सीआरपीएफ190 बटालियन के जवान शामिल थे।
प्रतापपुर,विकास कुमार

