चतरा :-नवी चेतना पहल बदलाव की नगर परिषद चतरा कार्यालय में मंगलवार 20 12 22 को कार्यपालक पदाधिकारी श्री अभय कुमार झा के मार्गदर्शन में नवी चेतना पहल बदलाव की कार्यक्रम के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
कार्यपालक पदाधिकारी श्री अभय कुमार झा द्वारा लैंगिक उत्पीड़न लैंगिक भेदभाव को विस्तृत से समझाया गया एवं कई उदाहरण पेश किए।
नगर मिशन प्रबंधक श्रीमती पिंकी सिन्हा द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई कार्यक्रम में उपस्थित एसडीपीओ श्री अविनाश कुमार द्वारा बच्चियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं उससे बचने के उपाय पर चर्चा की गई ।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अरुणा प्रसाद द्वारा लैंगिक भेदभाव में हो रहे उत्पीड़न की चर्चा की गई साथ ही टोल फ्री नंबर भी लोगों को दिया गया ताकि किसी भी प्रकार के परेशानी में इस नंबर से संपर्क कर सकते हैं। लैंगिक भेदभाव को प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी श्री प्रतिभा रानी द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से पेश किया गया।
कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया साथ ही अपने घर से लैंगिक भेदभाव को कम करने का संकल्प भी लिया कार्यशाला में अध्यक्ष श्रीमती गुंजा देवी उपाध्यक्ष सुदेश कुमार सभी वार्ड पार्षद गण जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नगर प्रबंधक श्री रणजीत सिंह सीएलटीसी श्री दीपक सभी सीआरपी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

