प्रतापपुर/चतरा :प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन मे मंगलवार को डीआरडीए परियोजना पदाधिकारी रूपेश कुमार तिवारी ने पीएम आवास लाभुको के साथ बैठक किया । बैठक में बीडीओ मूरली यादव, पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, जनसेवक व वैसे पीएम आवास के लाभुको को बुलाया गया जिसने पीएम आवास के प्रथम किश्त व द्वितीय किश्त लेने के बाबजूद पीएम आवास को अपूर्ण छोड दिया है। या अब तक काम प्रारंभ नही किया गया ।वैसे लाभुको को कडी फटकार लगाया गया तथा अप्रैल माह तक हर हाल मे अपना पीएम आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया ।उन्होने बताया कि पीएम आवास के दोनो किश्त लेने के बाद छ : माह मे हर हाल मे आवास को पूर्ण करना है।प्रथम किश्त लेने पर खिडकी तक कार्य पूर्ण करने के बाद ही द्वितीय किश्त लेना है।उन्होने पंचायत के मुखिया, व अन्य कर्मियो को निर्देश जारी किया कि वैसे लाभुको का लिस्ट बनाये जिसने पीएम आवास का प्रथम व द्वितीय किश्त लेने के बाबजूद पीएम आवास का कार्य अपूर्ण छोड दिया है उसपर एफआईआर दर्ज करे ।यदि दो दिनो मे कार्य शुरू नही करते है तो थाने बुलाये,उनपर एफआईआर दर्ज कर जेल की हवा खिलाये।उन्होने ने बारी बारी से लाभुको से बुलाकर पुछताछ किया ।मौके पर मुखिया किशोर यादव ,बीरेन्द्र यादव, सुरेश राम, बसंती देवी,संगीता देवी,रामजी पासवान, सहित अन्य मुखिया एवं पंचायत सेवक,जनसेवक व अन्य कर्मी मौजूद थे।
प्रतापपुर,विकास कुमार


