
चतरा : हंटरगंज थाना क्षेत्र के ढेवों गांव में बीते रविवार यानी दीपावली के दिन एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। एक ओर जहां पूरा प्रखंड दीपावली की जश्न में खुशियां मना रहे थें। तो वही ढेबों गांव में तीन युवकों की अर्थियां सजा रहें थें। इस ह्दय विदारक घटना से पूरा गांव गमगीन बना हुआ था। तीनों युवको का शव एकही घाट पर दाह संस्कार किया किया गया। घटना दीपावली के दिन की है। जानकारी के अनुसार दीपावली के एक दिन पूर्व यानी शनिवार की रात तीन युवक क्रमशः महेश कुमार18 पिता महेन्द्र यादव एवं सचिन कुमार18 पिता बंगाली यादव तथा जुगल यादव 18 पिता मोहन यादव एक ही बाइक से डोभी नाच देखने जा रहे थें। इसी दौरान विहार के डोभी थाना अंतर्गत बहेरा गांव के समीप एन एच 22 पर हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे तीनों युवक बीच सड़क पर गिर गए। गिरने के बाद महेश यादव की मौत घटनास्थल पर हो गया। जबकि सचिन कुमार की मौत गया मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचने के पूर्व रास्ते में ही हो गया। वही जुगल यादव की स्थिति ठीक बताई जा रही है ।इसकी जानकारी घायल युगल यादव के द्वारा रात में ही परिजनों को दिया गया। इसके बाद सभी के परिजन आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे । तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। तीसरे युवक सौरभ कुमार को इस घटना की खबर सुनते ही स्थिति बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गया। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेश एवं सचिन माता- पिता का एकलौता पुत्र थें। जबकि सौरभ दो भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से तीन घरों में चिराग बुझ गया। मृतक महेश गया कॉलेज गया में इंटर का छात्र था। जबकि सचिन एवं सौरव औरुगेरुआ प्लस टू उच्च विद्यालय में इंटर का छात्र था।
