Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक संपन्न
    Chatra News

    निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा प्रखण्ड कार्यालय के सभा कक्ष में दिनांक-03.11.2023 (शुक्रवार) को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी बी0एल0ओ0, सुपरवाईजन एवं संबंधित कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटो मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक की गई। बैठक में 27 अक्टूबर 2023 से 05 जनवरी 2024 तक की अवधि के दौरान दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित है। निर्धारित तिथि के आलोक में बैठक में उपस्थित सभी संबंधित सुपरवाईजर को निर्देेश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को निर्वाचन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक किया जाएगा। जिसमें अगली बैठक के पूर्व प्रत्येक मतदान केन्द्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक प्रपत्र 6 ईआरओ नेट पर इंट्री करने का निदेश दिया गया तथा दिव्यांग मतदाताओं के संबंध में बैठक में उपस्थित सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी बी0एल0ओ0, सुपरवाईजर को बताया गया कि मतदाता सूची में विद्यमान दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करते हुए मार्किंग/फ्लैगिंग किया जाना है। आगे कहा दवा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि के दौरान 04 नवम्बर 2023 (शनिवार) एवं 05 नवम्बर 2023 (रविवार) को विशेष अभिया चलाया जाना है। उन्होने कहा विभागीय निदेश के आलोक में आयोग के उद्देश्यों के पूर्ति हेतु स्वच्छ, समावेशी एवं त्रृटि रहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए पात्र नागरिकों को निबंधन एवं मतदाता सूची का सुद्धिकरण किया जाना आवश्यक है। उक्त उद्देश्यों के पूर्ति हेतु ट्रांसजेंडर, बिरहोर, 80 प्लस आयु वर्ग, दिव्यांगजन, बेघर लोग, आश्रय गृहो में निवास करने वाले सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में शत प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक-28.11.2023 से 03.12.2023 तक समावेशी सप्ताह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। उक्त के आलोक में निम्न निर्देश दिए गए-
    दिनांक-28.11.2023 (मंगलवार) को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह ;पीवीटीजी एवं दूरस्त क्षेत्रों में रहने वाले जनसमूह को अभियान के तहत् मतदाता सूची में निबंधन की कार्रवाई की जाय। इस कार्य में अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति/अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा आदिवासी कल्याण आयुक्त के नियंत्राधीन क्षेत्रीय कार्यालयों का सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। दिनांक-29.11.2023 (बुधवार) को जिलान्तर्गत सभी रैन बसैरों/आश्रय गृहों में आवासित पात्र नागरिकों तथा सभी पात्र बेघर लोग का निबंधन हेतु अभियान चलाया जाय। उक्त कार्य में संबंधित नगर निगम कार्यालय का सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। दिनांक-30.11.2023 (गुरूवार) एवं दिनांक-01.11.2023 (शुक्रवार) को 80$ आयु वर्ग एवं दिव्यांगजनों के निबंधन एवं मतदाता सूची में मार्किंग हेतु विशेष अभियान चलाया जाय। विशेष अभियान के तहत् घर.घर का दौरा कर मतदाता सूची में पूर्व से पंजीकृत उक्त श्रेणी के मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन कराते हुए छुटे हुए पात्र नागरिकों का निबंधन कराना सुनिश्चित किया जाय। इस कार्य में क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा एवं समाज कल्याण कार्यालय का सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। दिनांक-02.12.2023 (शनिवार) को सभी ट्रांसजेंडर, यौन कर्मी कठिन परिस्थितियों में महिलाएं का निबंधन हेतु अभियान चलाया जाय। झारखण्ड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाईटी एवं अधीनस्थ क्षेत्रीय कार्यालयों का सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।दिनांक-03.12.2023 (रविवार) को विकलांग व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के पंजीकरण, निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें फैसिलिटेट करने के लिए आवश्यक कार्यक्रम आयोजित किया जाय। उपरोक्त निर्धारित तिथियों को स्पेशल कैम्पेन एवं समावेशी सप्ताह के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करने हेतु बैठक में उपस्थित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी बी0एल0ओ0 सुपरवाईजर को निदेश दिया गया। ईआरओ नेट पर लंबित प्रपत्रों के संबंध में समीक्षा किया गया। समीक्षोपरान्त सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने-अपने प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत संबंधित कम्प्युटर ऑपरेटर एवं बी0एल0ओ0 से समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रपत्रों को दो दिनों के अन्दर निष्पादित करने का निदेश दिया गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.